फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के निधन पर सीएम विजय ने दिया शांतनु का साथ, भावुक हुए के. भाग्यराज के बेटे; सुनाया अपनी शादी का किस्सा

Tue, 30 Jun 2026 05:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CM Vijay: के. भाग्यराज के निधन के बाद उनके बेटे ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता विजय का आभार जताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने उनसे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया है।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम विजय, शांतनु भाग्यराज - फोटो : एक्स
फिल्ममेकर के. भाग्यराज के निधन के बाद अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने उनके परिवार का साथ दिया है। इस पर एक्टर और के. भाग्यराज के बेटे शांतनु ने विजय का शुक्रिया अदा किया है। 73 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण के. भाग्यराज का 27 जून को निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम विजय, के भाग्यराज की पत्नी - फोटो : एक्स
शादी में दिया था मंगलसूत्र
अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, शांतनु ने विजय को लेकर लिखा 'मैं आपके प्रति अपना आभार सिर्फ शब्दों में कैसे बयां कर सकता हूं? सच कहूं तो, यह एक ऐसा एहसान है जो जीवन भर याद रहेगा। आपने मेरी शादी के दिन खुद थाली (मंगलसूत्र) सौंपकर उस दिन को खुशियों से भर दिया था। मैं उसके लिए अभी भी आपका शुक्रिया अदा कर रहा हूं।'

विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत, विजय - फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
मां को दी सांत्वना
उन्होंने आगे कहा 'फिर आप मेरे पिता के निधन के बाद आप शोक व्यक्त करने मेरे घर आए। उस वक्त आपने अपना आधिकारिक ओहदा एक तरफ रखकर मेरी मां को सांत्वना देने के लिए आप घुटनों के बल बैठे। यह देखकर मैं बहुत भावुक हो गया।'

4 of 5
के भाग्यराज - फोटो : एक्स
शांतनु ने जताया आभार
शांतनु ने आगे लिखा, 'राजकीय सम्मान! मृत्यु के बाद भी सम्मान मिलना किसी कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात है। मेरे पिता को उनके नाम के हिसाब से जो सम्मान आपने दिया, उसे मैं अपने आखिरी वक्त तक याद रखूंगा। अभी और क्या कहूं? हाथ जोड़कर दिल से आभार, अन्ना।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
के. भाग्यराज - फोटो : एक्स
अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स
रविवार को बेसंत नगर इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ के. भाग्यराज का अंतिम संस्कार किया गया। विजय, रजनीकांत, कमल हासन, ममूटी, सुहासिनी, राधिका सरथकुमार और कई अन्य सेलेब्स ने इस दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और अभिनेत्री पूर्णिमा भाग्यराज, बेटे शांतनु और बेटी शरण्या हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें