फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush-Idly Kadai: 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट में बदलाव? धनुष-नित्या मेनन की जोड़ी आएगी नजर

Sun, 26 Jan 2025 12:15 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush-Idly Kadai: अभिनेता धनुष द्वारा निर्देशत और अभिनित फिल्म 'इडली कढ़ाई' के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट भी एलान कर दी गई थी, लेकिन किन्हीं वजहों से फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किए गए हैं। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'इडली कढ़ाई'।
विज्ञापन
1 of 5
'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट में बदलाव - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
धनुष अपनी आगामी फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। फिल्म में धनुष के साथ नित्या मेनन की जोड़ी साथ नजर आएगी। जानिए धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' को प्रशंसक कब देख सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म में नजर आएगी धनुष-नित्या मेनन की जोड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
साउथ अभिनेता धनुष की आगामी ड्रामा फिल्म 'इडली कढ़ाई', जिसे उन्होंने निर्देशित और लिखा भी है। शुरू में फिल्म 'इडली कढ़ाई' 10 अप्रैल, 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। 'इडली कढ़ाई' में धनुष के साथ नित्या मेनन मुख्य महिला भूमिका में नजर आएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म का निर्देशन और लेखन धनुष ने किया है - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'इडली कढ़ाई' की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है। नई तारीख 24 अप्रैल, 2025 तय की जा सकती है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। धनुष निर्देशित फिल्म 'इडली कढ़ाई' तमिल भाषा में रिलीज होगी। धनुष के प्रशंसक इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। धनुष की फिल्म 'इडली कढ़ाई' का पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसमें अभिनेता एक झोपड़ी की ओर जाते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें:
Spirit: प्रभास-संदीप वांगा की पुलिस ड्रामा 'स्पिरिट' में होगी पागलपन भरी पृष्ठभूमि, जानिए क्या है इसकी कहानी

 

4 of 5
24 अप्रैल, 2025 को रिलीज हो सकती है इटली कढ़ाई? - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
इस बीच, धनुष द्वारा निर्देशित एक और फिल्म, नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम (नीक) को भी स्थगित कर दिया गया है, इसकी मूल रिलीज तारीख 7 फरवरी, 2025 से आगे बढ़कर 21 फरवरी, 2025 कर दी गई है। धनुष के निर्देशन वाली फिल्म 'नीलावुकु एन मेल एन्नाडी कोबाम' में प्रियंका नजर आएंगी। इस फिल्म से अभिनेत्री प्रियंका मोहन का पहला सिंगल 'गोल्डन स्पैरो' अब यूट्यूब पर 50 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ धूम मचा चुका है। 

यह भी पढ़ें:
Rajinikanth-Jailer 2: रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर चर्चा? प्रमुख भाषाओं के अलावा अंग्रेजी में भी होगी रिलीज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इटली कढ़ाई के अलावा धनुष नीक में भी नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ दो महीनों के अंदर में धनुष द्वारा निर्देशित दो फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित धनुष की फिल्म कुबेर भी इस साल के आखिर में रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें:
Daaku Maharaaj: थमन ने 'डाकू महाराज' पर दी रोचक जानकारी, इस दिन मिलेगा नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस को सरप्राइज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें