Spirit-Prabhas: प्रभास-संदीप वांगा की आगामी पुलिस ड्रामा फिल्म स्पिरिट को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी और प्रभास की इस फिल्म में क्या खास होगा।
विज्ञापन
1 of 5
जानिए कैसी होगी 'स्पिरिट' की कहानी
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का निर्देशन एनिमल फेम निर्देशक संदीप वागा रेड्डी करेंगे। 'स्पिरिट' को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं, जिसे पढ़ने के बाद प्रशंसकों का उत्साह फिल्म को लेकर और अधिक बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस अफसर में नजर आएंगी प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी पिछली फिल्म एनिमल की सफलता से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं अब, वह प्रभास के साथ 'स्पिरिट' नाम की एक पुलिस ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिलहाल प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
संदीप बैकग्राउंड स्कोर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और जल्द ही इस प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्पिरिट' की कहानी की बात करें तो यह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी के बारे में है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय अपराध से संबंधित एक बड़ा काम सौंपा जाता है।
4 of 5
सैफ-करीना कपूर खान भी आ सकते हैं नजर?
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पृष्ठभूमि बेहद दिलचस्प है। 'स्पिरिट' ड्रग माफिया के इर्द-गिर्द घूमेगी और इंडोनेशिया में सेट की जाएगी। प्रभास इस फिल्म में पुलिस वाले की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसकी कहानी ड्रग लॉर्ड्स के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित होगी। फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर की होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आदिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
हर्षवर्धन रामेश्वर करेंगे संगीत तैयार
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
एनिमल के लिए शानदार बैकग्राउंड स्कोर देने वाले हर्षवर्धन रामेश्वर एक बार फिर स्पिरिट के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। टी-सीरीज संदीप के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रही है और रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा हैदराबाद और जकार्ता में शूट किया जाएगा।