फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: स्पेशल शो में 'देवरा' को मिली खूब वाहवाही, रिलीज से पहले इस दिन जापान पहुंचे जूनियर एनटीआर

Tue, 18 Mar 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Devara: जापान में 'देवरा' के स्पेशल शो में फिल्म को खूब सराहना मिली। इस फिल्म का प्रचार करने के लिए जूनियर एनटीआर 22 मार्च को वहां पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराताला शिवा की फिल्म 'देवरा पार्ट 1' ने 27 सितंबर 2024 रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए थे। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब यह फिल्म जापान में अपनी छाप छोड़ने की पूरी कोशिश में है।
Movie Release: ईद पर भाईजान, तो दीवाली और क्रिसमस पर इन एक्टर्स का रहता है बोलबाला, फिल्में करती हैं बंपर कमाई
विज्ञापन

2 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जापान में 'देवरा' की हो रही तारीफ
'देवरा पार्ट 1' 28 मार्च को जापान में रिलीज होने जा रही है। इस मौके को खास बनाने के लिए जूनियर एनटीआर 22 मार्च को जापान पहुंचने वाले हैं। वहां वह अपने जापानी फैंस से मिलेंगे और फिल्म का प्रचार करेंगे। बीती रात जापान में फिल्म का एक खास प्राइवेट प्रीव्यू शो भी रखा गया, जिसे फैंस से जबर्दस्त तारीफ मिली। इस शो के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और उम्मीदें सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं।
Ghatak Re-Release: ‘पिंजरे में आकर शेर भी कुत्ता बन…’, फिर से सिनेमाघरों में धूम मचाएंगे सनी देओल के डायलॉग्स
 
विज्ञापन

3 of 5
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'आरआरआर' की वजह से लोकप्रिय हैं जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर की पहले की फिल्म 'आरआरआर' भी जापान में सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण भी थे। 'आरआरआर' के  बाद जापान में जूनियर  एनटीआर का फैन बेस काफी मजबूत हुआ है। मेकर्स को उम्मीद है कि 'देवरा' के साथ उनकी लोकप्रियता और इजाफा होगा। 
Bollywood Stars Phobia: इस बात से डरते हैं शाहरुख और दीपिका पादुकोण, जानिए नामी एक्टर्स को है कौन सा फोबिया?

4 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
भारत में फिल्म ने किया था इतना कारोबार
जापान में फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'देवरा' के म्यूजिक को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है,जो लोगों के बीच पहले ही लोकप्रिय हो चुका है। फिल्म के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 292.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर में जल्द आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें