गणेश आचार्य
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ganeshacharyaa
आज के सितारों के साथ काम करना आसान
गोविंदा, संजय दत्त, सनी देओल, सुनील शेट्टी, टाइगर श्रॉफ जैसे सितारों के साथ काम कर चुके कोरियोग्राफर गणेश ने बताया कि आज की पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ काम करना अलग है। उन्होंने कहा, 'गोविंदा युग की कोरियोग्राफी और अब की कोरियोग्राफी बिल्कुल अलग है। पहले हम कलाकारों को उनके हिसाब से ढालते थे। अब हम डांसर्स को अपने हिसाब से ढालते हैं, क्योंकि वे काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्हें डांस आता है। टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे एक्टर्स अपने काम में बहुत अच्छे हैं। साउथ के स्टार्स को डांस का हुनर आता है। पहले सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अजय देवगन को नचाना बहुत बड़ा काम हुआ करता था।'