फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात

Thu, 03 Oct 2024 11:59 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बाहुबली 2-देवरा पार्ट वन-केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा पार्ट वन' ने 27 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 3 अक्तूबर, गुरुवार को इसकी रिलीज के एक सप्ताह पूरे हो गए। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी यह 300 करोड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। दिन-ब-दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, हिंदी पट्टी में इसे दर्शकों का बेहद कम प्यार मिल रहा है। इस बीच सवाल है कि 'देवरा पार्ट वन' से पहले रिलीज हुईं साउथ की चर्चित फिल्मों 'बाहुबली 1', 'बाहुबली 2', 'केजीएफ 2', 'पुष्पा 1', 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर हिंदी पट्टी के दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रही है? आइए, देख लेते हैं कि आकंड़े क्या कहते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
देवरा पार्ट वन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म 'देवरा' की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु वर्जन से आ रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 215.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, हिंदी पट्टी में इसका हाल-बेहाल नजर आ रहा है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन हिंदी वर्जन से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 'देवरा' की हिंदी पट्टी की सात दिन की कुल कमाई 43.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है। 
विज्ञापन

3 of 7
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें तेलुगु संस्करण से हुई कमाई 212.25 करोड़ रुपये रही और हिंदी संस्करण से हुई कमाई 162.50 करोड़ रुपये। फिल्म ने तमिल में 23.10 करोड़, मलयालम में 14.20 करोड़ और कन्नड़ में 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Usha Jadhav: फिल्मी है उषा जाधव की कहानी, पिछड़े वर्ग से आने वाली वो लड़की, जो ट्रैवल एजेंट से बन गई अभिनेत्री

4 of 7
'बाहुबली' - फोटो : इंस्टाग्राम
वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी। ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में इस फिल्म ने 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन 7.10 करोड़, तीसरे दिन 10.10 करोड़, चौथे दिन 6.10 करोड़, पांचवे दिन 6.20 करोड़, छठे दिन 6.00 और सातवें दिन 6.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का हिंदी पट्टी का पहले हफ्ते का कारोबार 46.80 करोड़ रुपये रहा था। 

Mohan Raj Dies: मलयालम अभिनेता मोहन राज उर्फ कीरीकदन जोस का निधन, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

5 of 7
बाहुबली 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
'बाहुबली' की अगली कड़ी 'बाहुबली 2' दो साल के अंतराल के बाद साल 2017 में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर हिंदी पट्टी में 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 40 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 46.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 40.25 करोड़, पांचवे दिन 30 करोड़, छठे दिन 26 करोड़ और सातवें दिन 22.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा से पहले सप्ताह में 247 करोड़ रुपये कमाए थे। 

Devara Box Office Collection Day 7: 'देवरा' की कमाई में आई गिरावट, सातवें दिन रही महज इतनी कमाई
विज्ञापन

6 of 7
केजीएफ 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ने साउथ सिनेमा को हिंदी पट्टी में खासा लोकप्रिय बनाया था। जानकारी के मुताबिक,  ‘केजीएफ 2’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में हिंदी में करीब 268.63 करोड़ रुपये कमाए थे। 'केजीएफ' की सफलता के साथ यश एक वैश्विक सनसनी और कन्नड़ उद्योग का एक बड़ा चेहरा बन गए। लोगों के जरिए रॉकी भाई के हेयरकट से लेकर उनकी दाढ़ी तक की नकल की गई। साथ ही उनके स्टाइल वाले पैटर्न वाले सूट पहनने तक, यश ने वास्तव में दर्शकों के दिलों पर राज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'पुष्पा द राइज' - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 'श्रीवल्ली' नाम की लड़की की भूमिका निभाई है जिससे अल्लू अर्जुन यानी पुष्पा राज बहुत प्यार करता है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं को दर्शाया गया है। वैसे तो ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है लेकिन इसमें रोमांस और दमदार इमोशंस भी है। पहला भाग 'पुष्पा: द राइज' ने रिलीज के पहले हफ्ते में हिंदी पट्टी से 26.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें