राम चरण- उपासना
- फोटो : सोशल मीडिया
दिसंबर में प्रेग्नेंसी का खुलासा करने के बाद से राम चरण के फैंस के दिलों में यह सवाल उठ रहा था कि आखिर कपल ने यह कदम उठाने में 10 साल का लंबा समय क्यों लगा दिया। ऐसे में अब एक साक्षात्कार में, उपासना ने अपने और राम चरण के इस फैसले के बारे में दुनिया को खुलकर बताया है। उन्होंने बताया, 'मैं अपने जीवन के आने वाले दिनों के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे बहुत गर्व भी है कि मैंने मां बनने का फैसला तब किया जब हम चाहते थे, न कि जब समाज चाहता था। इसलिए, हमारी शादी के दस साल बाद, हमने अभी बच्चा पैदा करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि हम दोनों खुश हैं और साथ ही हम दोनों ही आर्थिक रूप से सुरक्षित भी हैं। अब हम अपने बच्चों की देखभाल खुद कर सकते हैं।'