तेलुगु फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी 2025 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को अब फरवरी में ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
'डाकू महाराज' के ट्रेलर में दिखा जबर्दस्त एक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर रिलीज होगी डाकू महाराज
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इस फिल्म को दर्शक अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी देख सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
डाकू महाराज फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पेज पर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आई है। नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज को 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है।
4 of 5
फिल्म 'डाकू महाराज' का ट्रेलर हुआ रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में भी रिलीज हुई फिल्म
इस फिल्म में 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिका निभाई है। तेलुगु रिलीज के बाद यह फिल्म हिंदी संस्करण में 24 जनवरी को रिलीज की जा चुकी है। हिंदी रिलीज के बारे में नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा था, ''प्रशंसकों का प्यार और प्रतिक्रिया वाकई में अच्छी रही। डाकू महाराज एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं उत्साहित हूं कि यह अब पूरे भारत में हिंदी दर्शकों तक पहुंच रही है।
डाकू महाराज
- फोटो : इंस्टाग्राम: @balayyababu_official
विवादों में रहा गाना
फिल्म ‘डाकू महाराज’ के म्यूजिक ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्माया गया गाना दाबिड़ी-दीबिड़ी विवादों में भी घिर चुका है। इस गाने के स्टेप की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। नंदमुरी की नेटिजन्स ने आलोचना भी की। इस गाने को थमन ने कंपोज किया है।