साउथ अभिनेता प्रभास अपने फैंस के लिए एक सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। अभिनेता इन दिनों साउथ और बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों पर विचार कर रहे हैं। इसमें क्या खास है आइए आपको बताते हैं।
फिल्म स्टार प्रभास ने अपनी फिल्मों से न केवल साउथ में बल्कि पूरे देश में खास पहचान बना ली है। प्रभास को उनकी शानदार अदाकारी और बाहुबली के किरदार से फैंस जानते हैं। जल्द ही प्रभास अपने फैंस के लिए एक और सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajasaabmovie
इस निर्देशक के साथ काम करेंगे
खबरों की मानें तो प्रभास इन दिनों साउथ फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज और कई बॉलीवुड सितारों से अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं, खबर है कि प्रभास शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के साथ 'अमरन' फिल्म बनाने के बाद निर्देशक प्रभास के साथ भी फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने प्रभास को इस फिल्म की कहानी सुनाई है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
फैंस हैं बेहद उत्साहित
राजकुमार पेरियासामी की 'अमरन' देखने के बाद फैंस प्रभास को भी उनकी फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं। प्रभास और राजकुमार के साथ काम करने की बात सुनकर अभिनेता के प्रशंसक काफी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
4 of 5
प्रभास
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम खेर के साथ भी करेंगे काम
प्रभास और अनुपम खेर साथ में फिल्म करने वाले हैं, इस खबर को लेकर भी इन दिनों चर्चा हो रही है। दरअसल, अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रभास के साथ तस्वीर शेयर कर बताया कि मेरी 544वीं फिल्म सिनेमा के बाहुबली के साथ बनने जा रही है। इस फिल्म को बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक हनु राव राघवपुडी निर्देशित करेंगे।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
अभिनेता प्रभास की फिल्म राजा साहब, कन्नप्पा, फौजी, स्पिरिट, सालार 2 और कल्कि 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास को पिछले साल 2024 में आई फिल्म कल्कि एडी 2898 में देखा गया था, इससे पहले वे फिल्म आदिपुरुष में नजर आए थे। प्रभास आगे किन फिल्मों में काम करने वाले हैं, इसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।