चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी ने अब तक 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म 22 अगस्त, 1955 को आंध्र प्रदेश में पश्चिम गोदावरी जिला के मोगलतुर गांव में हुआ था। यह काफी कम लोग जानते हैं कि एक्टर का असली नाम चिरंजीवी नहीं, बल्कि कोनिदेला शिवशंकर वर प्रसाद है। बाद में उनकी मां ने उनका नाम चिरंजीवी रख दिया। दरअसल, अभिनेता का परिवार भगवान हनुमान का भक्त रहा है। इसलिए उनकी मां ने उनका नाम बदलकर चिरंजीवी रखा, जिसका अर्थ होता है हमेशा के लिए जीना। क्योंकि भगवान हनुमान को भी अमर माना जाता है।