फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज बरकरार, मुफासा का चल रहा जादू, बेबी जॉन का हुआ बंटाधार

Fri, 10 Jan 2025 09:22 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: पुष्पा 2 द रूल और मुफासा का प्रदर्शन लगातार बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है। वहीं वरुण धवन की बेबी जॉन अब बॉक्स ऑफिस पर पिटती नजर आ रही है। जानिए इन फिल्मों का कलेक्शन...
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2-मुफासा-बेबी जॉन का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम
पुष्पा 2 द रूल और मुफासा लगातार बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं, लेकिन बेबी जॉन का हाल बेहाल है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' अब भी लगातार जमकर कमाई कर रही है। वहीं, मुफासा द लायन किंग भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब दिख रही है। इन दोनों फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में बेबी जॉन का प्रदर्शन अब डांवाडोल होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं गुरुवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 द रूल अब भी सिनेमाघरों में तगड़ी कमाई कर रही है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और लगातार नोट छाप रही है। पुष्पा 2 के अलावा सिनेमाघरों में मुफासा द लायन किंग भी जमकर कमाई कर रही है, लेकिन वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का बंटाधार हो चुका है। आइए जानते हैं गुरुवाक को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें:
Black Warrant Screening: ब्लैक वारंट की हुई स्क्रीनिंग, चचेरे भाई जहान को सपोर्ट करने पहुंचे रणबीर कपूर
 
विज्ञापन

3 of 5
पुष्पा 2 द रूल का कलेक्शन है दमदार - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है 'पुष्पा 2 द रूल'
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते 725 करोड़ 8 लाख रुपये की दमदार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की। वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 264 करोड़ 8 लाख रुपये और तीसरे हफ्ते 129 करोड़ 5 लाख की कमाई की। वहीं चौथे हफ्ते (पुष्पा 2) ने 69 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की है। 34वें दिन फिल्म ने 2 करोड़ 15 लाख रुपये और बुधवार को 2 करोड़ 15 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं गुरुवार को फिल्म ने 2 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अभी तक 1215 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन कर लिया है।

यह भी पढ़ें:
Salman Khan: जब सलमान खान ने इस क्रिकेटर के साथ मिलकर उड़ाया विवेक ओबेरॉय का मजाक, बोले- उनकी जिंदगी छोटी...

 

4 of 5
मुफासा द लायन किंग भी कर रही है जमकर कमाई - फोटो : सोशल मीडिया
'मुफासा द लायन किंग' की कमाई जारी 
पुष्पा 2 के अलावा अब मुफासा द लायन किंग भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है। पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ 5 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। पहले हफ्ते फिल्म ने 66 करोड़ 15 लाख रुपये का दमदार कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म ने 45 करोड़ 9 लाख रुपये, मंगलवार को 1 करोड़ 15 लाख रुपये और बुधवार को फिल्म ने 1 करोड़ 4 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं गुरुवार को मुफासा ने 34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। मुफासा ने अभी तक कुल मिलाकर 126 करोड़ 29 लाख रुपये का कारोबार किया है।

यह भी पढ़ें:
Fateh: फतेह एक्टर सोनू सूद ने फिल्म बजट को लेकर किया खुलासा, बोले- एक अभिनेता को सुबह शूटिंग करनी..
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेबी जान का हुआ बंटाधार - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन का हुआ बंटाधार
बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर पहल दिन से ही कुछ खास कमाई करती नजर नहीं आ रही है। पहले दिन फिल्म ने 11 करोड़ 25 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की। बेबी जॉन ने पहले हफ्ते में महज 36.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। sacnik के अनुसार, दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 22 लाख रुपये की कमाई की। वहीं बुधवार 15वें दिन फिल्म ने महज 20 लाख रुपये की कमाई की है और गुरुवार को बेबी जॉन ने महज 17 लाख रुपये की कमाई की है। बेबी जॉन का अब तक कुल कलेक्शन 39 करोड़ 32 लाख रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें:
Game Changer Leaked: राम चरण की गेम चेंजर हुई पाइरेसी का शिकार? रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन हुई लीक


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें