फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bobby Deol South Debut: एनिमल के 'अबरार' अब 'कंगुवा' में करेंगे धमाल, बॉलीवुड के बाद अब साउथ में छोड़ेंगे छाप?

Wed, 13 Nov 2024 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वह साउथ में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाने को तैयार है। अभिनेता कंगुवा को लेकर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बॉबी देओल - फोटो : एक्स
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'कंगुवा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जगत में उन्होंने एक प्रभावशाली योगदान दिया है। बॉबी देओल ने वर्ष 1995 में ‘बरसात’ फिल्म से मुख्य भूमिका में अपनी शुरुआत की और जल्द यह फिल्म अपने 30 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाएगी। अभिनेता ने बॉलीवुड में कई यादगार फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब वह साउथ में भी अपने अभिनय का दमखम दिखाने को तैयार है। अभिनेता कंगुवा को लेकर दर्शकों के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बॉबी देओल - फोटो : PTI
विलेन की भूमिका में चमके बॉबी देओल
बॉबी देओल ने वर्ष 1977 में आई फिल्म धरम वीर में अपने पिता धर्मेंद्र के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अभूतपूर्व योगदान दिया। एक से बढ़कर एक हिट और सुपरहिट फिल्में की। इसके बाद अभिनेता लंबे समय तक इंडस्ट्री से गायब रहे। हालांकि, फिर 'एनिमल' में खलनायक की भूमिका निभाकर बॉबी देओल ने फैंस के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ दी।
विज्ञापन

कंगुवा से करेंगे अपना साउथ डेब्यू
अब अभिनेता की साउथ फिल्म कंगुवा रिलीज होने वाली है। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया था,  जिसमें सूर्या और बॉबी देओल का खतरनाक अवतार देखने को मिला।  'कंगुवा' को इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म माना जा रहा है। 350 करोड़ रुपये से ज्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई अन्य बड़ी फिल्मों से बड़ी होने का दावा कर रही है।

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगुवा में फिर चमकेंगे बॉबी देओल
एनिमल के बाद फैंस का मानना है कि बॉबी देओल विलेन के किरदार में काफी जंचते हैं। ये साउथ में उनकी पहली फिल्म है। रणबीर की ‘एनिमल’ के बाद ये दूसरी बार है जब वो विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। दिशा पाटनी भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगुवा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निर्देशक सिरुथाई शिवा की 'कंगुवा' एक फैंटसी एक्शन है फिल्म है, जो 14 नवंबर पर बाल दिवस के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सूर्या और बॉबी देओल के अलावा दिशा पटानी, नटराजन सुब्रमण्यम आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें