अभिनेता सूर्या तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस की उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। जल्द ही उनकी फिल्म कंगुवा आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों की उत्सुकता का स्तर और अधिक बढ़ गया है। इस फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज हम आपको उन चर्चित फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें काम करने का प्रस्ताव सूर्या को मिल चुका है, लेकिन किन्हीं वजहों से वह उन फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सके।