फिल्म 'डमरुकम'-'मिर्ची'
- फोटो : सोशल मीडिया
डमरुकम-मिर्ची
साल 2012 में अनुष्का शेट्टी ने फिर से नागार्जुन के साथ फिल्म डमरूकरम की। इस फिल्म में दर्शकों ने अनुष्का और नागार्जुन की जोड़ी को पसंद किया, फिल्म ने भी औसत कमाई बॉक्स ऑफिस पर कीं। प्रभास के साथ फिल्म 'बाहुबली' से पहले साल 2013 में अनुष्का शेट्टी ने फिल्म 'मिर्ची' में रोमांस किया। यह फिल्म उस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बनीं। इस फिल्म की सफलता के बाद ही कई निर्माता, निर्देशक अनुष्का और प्रभास को लेकर फिल्म बनाने की योजना तैयार करने लगे। 'मिर्ची' के बाद अनुष्का ने कई और फिल्मों में भी काम किया जिसमें 'सिंघम', 'लिंगा' जैसी बड़ी फिल्में शामिल रहीं। वहीं 'बाहुबली' रिलीज होने के बाद अनुष्का ने 'साइज जीरो', 'रूद्रामां देवी' जैसी वूमेन सेंट्रिक फिल्में भी कीं।