आशु रेड्डी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ashu_uuu
बहन ने उधार लिए पैसे
शिकायत में यह भी कहा गया है कि एक्ट्रेस की बहन ने कथित तौर पर धर्मेंद्र से 50 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन उसने वह रकम वापस नहीं की। इन्हीं आरोपों के आधार पर आशु और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का बयान
सियासत से इस मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है। पहली नजर में, यह एक 'लिव-इन रिलेशनशिप' से जुड़ा मामला लग रहा है। इसके आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई है।'