फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वाझा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं मलयालम फिल्म; पहले पर कौन?

Tue, 21 Apr 2026 04:48 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vaazha 2 Collection:  बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' के अलावा जिस फिल्म ने अपना दम दिखाया है, वह मलयालम फिल्म 'वाझा 2' है। यह मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
1 of 5
वाझा 2 - फोटो : एक्स
मलयालम सिनेमा अपनी अलग कहानी और परंपरा के लिए जाना जाता है। इन दिनों जो मलयालम फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है 'वाझा 2: बायोपिक ऑफ अ बिलियन बॉयज'। लोगों की तारीफ की बदौलत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी है। इसने अपनी रिलीज के सिर्फ 17 दिनों के अंदर ही दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
वाझा 2 - फोटो : एक्स
'वाझा 2' का कलेक्शन
यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सोमवार को इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज खबर लिखे तक इसने 55 लाख रुपये कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये हो गया है। 19 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 209 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Namita Thapar: नमाज के फायदे गिनाने पर मिली गालियां; नमिता थापर का ट्रोलर्स पर पलटवार, कहा- 'कर्मा सब देख रहा'

विज्ञापन

3 of 5
वाझा 2 - फोटो : एक्स
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म
यह फिल्म इसलिए कामयाब हुई क्योंकि इसे भारत में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा इस फिल्म को विदेशों खासकर खाड़ी देशों में खूब प्यार मिला है। खास बात यह है कि 'वाझा 2' 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पांचवीं मलयालम फिल्म बन गई है।

4 of 5
लोका चैप्टर 1’ - फोटो : x
'वाझा 2' से पहले इन फिल्मों ने दिखाया दम
  • 'वाझा 2' से पहले मलयालम की चार फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है। 
  • पहले नंबर पर कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका चैप्टर 1: चंद्रा' (2025) है। इसने दुनिया भर में कुल 303 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • दूसरे नंबर पर मोहनलाल की 'एल 2: एम्पुरान' (2025) है। इसने दुनिया भर में 266 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
  • इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 'मंजुम्मेल बॉयज' (2024) है। इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 241 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • चौथे नंबर पर मोहनलाल की फिल्म, 'थुंडारम' (2025) है। इसने दुनिया भर में कुल 235 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाझा 2 - फोटो : एक्स
'वाझा 2' की स्टारकास्ट
फिल्म 'वाझा 2' के निर्देशक साविन एस.ए. हैं। इसमें चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। यह एक मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें हाशिर एच., एलन बिन सिराज, अजिन जॉय और विनायक वी. ने अभिनय किया है। फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये बताया जाता है। इसकी कामयाबी की वजह से मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें