साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टेलर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया। अनुष्का फिलहाल फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। अभिनेत्री को 'बाबूबली' फ्रैंचाइजी में उनके प्रदर्शन के लिए दुनिया भर में प्रशंसा मिली। अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर आई हैं कि फिल्म में अपने किरदार के लिए अनुष्का ने मोटी रकम फीस के तौर पर ली है।