फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabzaa Hindi: रानी मधुमति की ‘आवाज’ बनकर आकांक्षा ने खींचा ध्यान, डबिंग जगत में हुई नए सितारे की एंट्री

Wed, 26 Apr 2023 07:23 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल का ‘होमियो आइकन अवार्ड’ जीत चुकीं डॉ. आकांक्षा भटनागर की क्लीनिक पर जुटने वाले पुराने मरीजों के रोगी इन दिनों उनकी दवा के साथ साथ उनकी आवाज की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। शौकिया तौर पर अभिनय करती रहीं आकांक्षा ने हाल ही में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘कब्जा’ के हिंदी संस्करण में रानी मधुमति के किरदार की डबिंग की है और ये फिल्म जब से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है, उनके मरीजों की कतार एकाएक लंबी हो गई है। लोग फिल्म में उनकी आवाज पहचान कर फोन करके भी खूब बधाइयां दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दिल्ली क्राइम’ में आईं नजर
‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में आकांक्षा बताती हैं, ‘मैं पेशे से होम्योपैथिक चिकित्सक हूं और गुजरात के एक सह शासकीय अस्पताल में नौकरी भी कर चुकी हूं। दिल्ली में रहने के दौरान मैंने दोस्तों के कहने पर एक दो ऑडिशन दिए थे, और वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ सीजन वन में मैंने अभिनय भी किया। इसके बाद मेरे पास कुछ धारावाहिकों के प्रस्ताव भी आए और मैं अब तक तीन धारावाहिक भी कर चुकी हूं। लेकिन, डबिंग की फील्ड में आना महज संयोग ही रहा।’
विज्ञापन

3 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसे मिला पहला बड़ा मौका
ओटीटी पर इन दिनों तकरीबन हर वेब सीरीज और फिल्म की डबिंग भारतीय भाषाओं में भी शुरू होने से उन कलाकारों को खूब काम मिल रहा है जिनकी भारतीय भाषाओं पर पकड़ अच्छी है और जिनका उच्चारण साफ है। आकांक्षा बताती हैं, ‘इस क्षेत्र में हाथ आजमाने के लिए मुझे मेरे छोटे भाई अर्पित ने प्रेरित किया। वह साउंड डिजाइनिंग में ही सक्रिय है और उसके बहुत जोर देने पर मैं प्रिंस स्टूडियो में एक दिन ऐसे ही सैंपल देने चली गई थी। लेकिन, वहां से हफ्ते भर बाद ही फोन आ गया कि आपकी आवाज फिल्म के लीड किरदार के लिए चुन ली गई है।’

4 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘मर्डर मिस्ट्री 2’ की भी डबिंग
आकांक्षा इसके पहले फिल्म ‘बधाई दो’ के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण के अलावा नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ औऱ अमेजन प्राइम वीडियो की अंतर्राष्ट्रीय सीरीज ‘पॉवर’ के लिए भी डबिंग कर चुकी हैं। आकांक्षा का मानना है कि मुंबई में डबिंग के क्षेत्र में जो नया काम शुरू हुआ है वह उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो थियेटर या अच्छी हिंदी की पृष्ठभूमि से हैं और जिनको अपनी आवाज पर मेहनत करने में दिक्कत नहीं है।
Moushumi Chatterjee: 10वीं क्लास में ही हो गई थी मौसमी चटर्जी की शादी, मां बनने के बाद शुरू की फिल्मी पारी
विज्ञापन

5 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
डबिंग को बना सकते हैं करियर
वह कहती हैं, ‘डबिंग को करियर ऑप्शन के तौर पर भी अब चुना जा सकता है। ओटीटी के आने के बाद से इतना काम जो हो रहा है।’ आकांक्षा अपनी अच्छी हिंदी का श्रेय अपने घरवालों और हिंदी अखबारों को देती हैं। वह कहती हैं, ‘मेरा बचपन राजस्थान में बीता है तो हम लोग अक्सर घर में भी मारवाड़ी में बात करना शुरू कर देते थे। लेकिन मेरे माता पिता ने हमेशा हमें सही हिंदी बोलने और लिखने की प्रेरणा दी और इसमें मदद भी की। मुझे खुशी है कि उनकी सिखाई बातें डबिंग में मेरे खूब काम आई हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ. आकांक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नहीं छोड़ेंगी चिकित्सा सेवा
बिना किसी जान पहचान के डबिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली आकांक्षा भटनागर ग्लैमर जगत में मौका पाने के बाद भी अपनी चिकित्सकीय सेवाएं जारी रखना चाहती हैं। वह कहती हैं, ‘एक चिकित्सक होना ईश्वर का वरदान है। होम्योपैथिक में असाध्य बीमारियों का भी अचूक इलाज उपलब्ध है और इस ईश्वरीय वरदान की मैं हमेशा कृतज्ञ रहूंगी।’ अभिनय में सहजता को वह अपनी उन कोशिशों की नतीजा मानती हैं जो उन्होंने रंगमंच की बारीकियों में सीखी हैं। और, सही मौका मिलने पर वह इसे आगे भी जारी रखना चाहती हैं।
Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' का प्रचार नहीं करेंगे सैफ अली खान, यह वजह आई सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें