फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Cinema: अजित कुमार और थलपति विजय की तुलना पर तृषा कृष्णन ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- नंबर गेम कुछ ऐसा है..

Mon, 26 Dec 2022 11:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजित कुमार, तृषा कृष्णन, थलपति विजय - फोटो : social media
अभिनेता थलपति विजय और अजित कुमार दोनों ही साउथ के मशहूर स्टार हैं और मौजूदा समय में अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। जहां अजित कुमार की 'थुनिवु' तो वहीं थलपति विजय की 'वारिसु' पोंगल 2023 को बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार हैं। इसी बीच, जाने-माने निर्माता दिल राजू के द्वारा दोनों सितारों की तुलना के बाद से प्रशंसकों के बीच बहस शुरू हो गई थी, अब इस पर अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
 

Year Ender 2022: इस साल इन फिल्मों नजर आईं समलैंगिकों और किन्नरों की कहानी, इन सितारों ने दिखाया दम

विज्ञापन

2 of 4
थलपति विजय, अजित कुमार - फोटो : social media
पहले बात कर लेते हैं दिल राजू के बयान की। दरअसल जानकारी के मुताबिक, निर्माता ने कुछ समय पहले कहा था कि तमिलनाडु में अजित कुमार की तुलना ने थलपति वजय एक बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने यह कहा था कि निर्माता उधयनिधि स्टालिन से थलपति विजय की वारिसु के लिए और अधिक स्क्रीन देने का अनुरोध कर सकते हैं क्योंकि वह अजित की थुनिवु से अधिक लोकप्रिय है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी काफी आलोचना की, जिसके बाद निर्माता ने साफ किया था कि उनके कहना का मतलब वह नहीं था।
 

Bollywood: शादीशुदा होते हुए भी इन सितारों की जिंदगी में हुई तीसरे की एंट्री, खुद कबूली थी अफेयर की बात

विज्ञापन

3 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
अब अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मैं व्यक्तिगत रूप से नंबर के खेल में विश्वास नहीं करती, यह आपकी पिछली फिल्मों से जुड़ा एक टैग मात्र है। अगर आपकी पिछली फिल्म अच्छा करती है, तो आपको नंबर वन माना जाता है और अगर आपकी फिल्में कुछ समय के लिए रिलीज नहीं होती हैं तो उस सिचुएशन में वहां कोई और होगा।"
 

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सामने आई तस्वीर

विज्ञापन

4 of 4
तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही तृषा ने आगे बात करते हुए कहा, "मैंने जब काम करना शुरू किया तो इससे पहले अजित कुमार और थलपति विजय दिग्गजों के रूप में आसपास रहे हैं, हम उनकी फिल्मों को एक दर्शक के तौर पर देखते हैं। अगर आप किसी एक व्यक्ति को थिएटर से चुनते हैं तो वह आपकी फिल्में आनंद के लिए देख रहा है। भले ही उनके पास फैन क्लब है। मुझे लगता है कि यह नंबर का गेम कुछ ऐसा है जिसे हमने शुरू किया था। दोनों ही बहुत बड़े सुपरस्टार हैं मैं यह कैसे कह सकती हूं कि कौन बड़ा है।" एक्ट्रेस का कहना है कि वह दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकती हैं।
 

Ankit Gupta: तुनिशा की मौत पर बिग बॉस फेम अंकित गुप्ता ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं भी डिप्रेशन...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें