फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं

Sat, 14 Jan 2023 04:09 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने फिल्म निर्माता रविंद्र चंद्रशेखर की शादी को 4 महीने बीत चुके हैं। कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के लिए पोस्ट साझा करते हुए नजर आते हैं। वहीं हाल ही में रविंद्र ने पत्नी ने लिए एक प्यार भर पोस्ट साझा किया है। 
विज्ञापन
1 of 4
Mahalakshmi-Ravindar Chandrasekaran - फोटो : social media
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने फिल्म निर्माता रविंद्र चंद्रशेखर के साथ चार महीने पहले शादी की थी। दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में निर्माता रवींद्र ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी के साथ तस्वीर साझा कर एक प्यार भरा नोट लिखा है। निर्माता ने एक्ट्रेस के साथ बिताए गए अपने 100 दिन के लिए उन्हें शुक्रिया रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
Mahalakshmi-Ravindar Chandrasekaran - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रविंद्र ने पत्नी पर लुटाया प्यार
दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, '100 दिन पूरे..यस। अम्मू मैंने 100 दिन पूरे होने पर इस पोस्ट के लिए एक अच्छा कैप्शन लिखने की पूरी कोशिश की, मैं इसे ड्रैमेटिक नहीं लिख सका। मैंने वही लिखा जो मैं महसूस करता हूं। अम्मू 37 साल के बाद..मैंने 100 दिन में हर सेकंड को खुशी से जिया है। उसे और ज्यादा प्यार, केयर, मस्ती और लड़ाई के साथ आगे बढ़ाते रहो।'

ये भी पढ़े-Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
विज्ञापन

3 of 4
Mahalakshmi-Ravindar Chandrasekaran - फोटो : social media
अक्सर एक-दूसरे के लिए करते हैं पोस्ट साझा
वहीं, एक और पोस्ट में रविंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन का 8वां अजूबा, मेरी वाइफ।' महालक्ष्मी ने इसी पोस्ट पर कमेंट किया है और उन्होंने लिखा, 'आपको तब तक प्यार करती रहूंगी,जब तक मेरा दिल धड़कना बंद नहीं कर देता है। आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं, आप मेरे लिए सब कुछ हैं।' इसके साथ ही अभिनेत्री महालक्ष्मी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'जिंदगी खूबसूरत है और आप भी।' इसी तरह कपल अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।

ये भी पढ़े-Sun Cinema : मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां, जिनकी आवाज के दीवाने रहे हिंदुस्तान और पाकिस्तान
 
विज्ञापन

4 of 4
Mahalakshmi-Ravindar Chandrasekaran - फोटो : social media
चार महीने पहले हुई थी शादी
आपको बता दें कि चार महीने पहले अभिनेत्री महालक्ष्मी और फिल्म निर्माता रविंद्र ने परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। अभिनेत्री की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उन्हें एक बेटा है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज साझा कर सभी को चौंका दिया था। अभिनेत्री ने 'वाणी रानी' 'चेल्लामय', 'ऑफिस', 'अरसी', 'थिरु मंगलम',जैसी फिल्मों में काम किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें