फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: जमानत मिलने के बाद पत्नी विजयलक्ष्मी के घर पहुंचे अभिनेता दर्शन, बेटे का मनाया जन्मदिन

Fri, 01 Nov 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Darshan Thoogudeepa: दर्शन थुगुदीपा को हाल ही में मेडिकल आधार पर छह सप्ताह की जमानत मिली है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 30 अक्टूबर को सख्त शर्तों के तहत अभिनेता को राहत दी थी।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता दर्शन - फोटो : इंस्टाग्राम @darshanthoogudeepashrinivas
कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा को हाल ही में रेणुकास्वामी हत्याकांड केस में  में कर्नाटक उच्च न्यायालय से छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली है। जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के घर होसकेरेहल्ली लौट आए हैं। वहां, अभिनेता ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन

2 of 5
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे पत्नी पास
बता दें कि अभिनेता इस साल जून के महीने से ही जेल में बंद थे और उन्हें अब जाकर लंबे समय  के बाद मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत मिली है। जेल से बाहर आते ही वह कार से बेल्लारी से रवाना हो गए। पहले खबर थी कि अभिनेता आरआर नगर जा सकते हैं, लेकिन 31 अक्टूबर को उनके बेटे का जन्मदिन होने की वजह से  अभिनेता अपनी पत्नी के घर चले गए।
विज्ञापन

3 of 5
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बुरे वक्त में साथ खड़ी दिखी थीं विजयलक्ष्मी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की पत्नी को उनके घर के बाहर उनका इंतजार करते हुए देखा गया। दर्शन के जेल में रहने के दौरान भी उनकी पत्नी विजयलक्ष्मी अपने पति का लगातार समर्थन करती हुई नजर आई थीं। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो वह अभिनेता की रिहाई के लिए प्रार्थना करने के लिए विभिन्न मंदिरों में भी गई थीं।

4 of 5
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उच्च न्यायालय ने दी थी जमानत
गौरतलब है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 30 अक्टूबर को सख्त शर्तों के तहत चिकित्सा उपचार के आधार पर दर्शन को जमानत दी थी। अभिनेता को 2 लाख रुपये के बॉन्ड, दो जमानतदारों और अपना पासपोर्ट जमा करने के आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी गई थी। कहा जा रहा है कि अभिनेता अपनी रीढ़ और पैरों की सर्जरी करवाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता पर है हत्या का आरोप
कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा पर रेणुकास्वामी नाम के एक युवक की कथित हत्या का आरोप है। इसी वजह से उन्हें लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था। क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किए जाने के बाद रेणुकास्वामी को मृत पाया गया था और जांच के बाद, बेंगलुरु पुलिस ने दर्शन को मामले में आरोपी नंबर दो बनाया गया था। जबकि उनकी कथित प्रेमिका पवित्रा गौड़ा को प्रथम आरोपी बनाया गया है।
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जब दिलबर शूट के लिए छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, बोलीं- मुझे मत करो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें