फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghajini 2: क्या 'गजनी' का सीक्वल बनाने जा रहे एआर मुरुगदास? 'सिकंदर' की रिलीज से पहले दे डाला बड़ा बयान

Fri, 21 Mar 2025 09:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

A R Murugadoss: फिल्म 'सिकंदर' के निर्देशक एआर मुरुगदास ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गजनी' के दूसरे भाग को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
1 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी आमिर खान ने अपनी अनोखी फिल्मों और शानदार अभिनय से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। उनकी 2008 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर 'गजनी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब इस फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदॉस ने इसके सीक्वल 'गजनी 2' को लेकर एक ऐसी रोचक जानकारी साझा की है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।
Avneet Kaur: अवनीत का चौंकाने वाला खुलासा, होली पर एक लड़के ने अभिनेत्री से की गंदी हरकत, फिर क्या हुआ? जानिए
विज्ञापन

2 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : इंस्टाग्राम
'गजनी 2' पर क्या बोले मुरुगदास?
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में एआर मुरुगदॉस ने 'गजनी 2' की चर्चाओं पर बात की। उन्होंने कहा, "हमारे पास कुछ आइडियाज हैं। अभी हम सब अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जैसे ही हमें वक्त मिलेगा, हम बैठकर इस पर चर्चा करेंगे।" मुरुगदॉस ने यह भी साझा किया कि उनकी आमिर खान से मुलाकात फिल्म 'सितारे जमीन पर' के सेट पर हुई थी। दोनों फोन पर भी अक्सर बात करते रहते हैं। 
Kartik Aaryan: किस लड़की ने किया कार्तिक आर्यन को शादी के लिए प्रपोज? जानिए क्या रहा अभिनेता का रिएक्शन
विज्ञापन

3 of 5
एआर मुरुगदास - फोटो : इंस्टाग्राम
री-रिलीज के ट्रेंड पर दी प्रतिक्रिया
इंटरव्यू में एआर मुरुगदॉस से मौजूदा ट्रेंड के बारे में भी सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "अब पुरानी हिट फिल्मों को फिर से रिलीज करने का चलन शुरू हो गया है। ये फिल्में हीरो के जन्मदिन या छुट्टियों के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में आ रही हैं। 'गजनी' अपने समय की सुपरहिट फिल्म थीऔर अगर यह फिर से रिलीज होती है तो फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे।"

4 of 5
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के दिलों को छू गई थी 'गजनी' की कहानी
'गजनी' तमिल फिल्म 'गजनी' का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ असिन, जिया खान और प्रदीप रावत जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाए थे। असिन ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और तमिल वर्जन की तरह ही इसमें भी अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म में आमिर  एक शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस बीमारी से जूझने वाले शख्स की भूमिका में थे। फिल्म की कहानी दर्शकों के दिलों को छू गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साजिद नाडियाडवाला, एआर मुरुगदास, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
'सिकंदर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कर रहे वापसी
वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगदास की फिल्म 'सिकंदर' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 30 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें