फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: हॉलीवुड में भी चल चुका है इन साउथ सितारों का जादू, जबर्दस्त एक्शन से जीते दिल

Fri, 28 Jun 2024 01:24 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
साउथ सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सितारे और उनकी फिल्में देश विदेश में अपनी खास पहचान बना रही हैं। लोग साउथ कलाकारों की दमदार अदाकारी से प्रभावित होते हैं और बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुके हैं, लेकिन आज हम आपको उन साउथ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड में भी अपना जलवा कायम कर चुके हैं। चलिए जानते हैं उन साउथ सेलेब्स के बारे में, जो हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं और दर्शकों ने उनके काम को भी पसंद किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रजनीकांत - फोटो : एक्स
रजनीकांत
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं थलाइवा रजनीकांत का। रजनीकांत साउथ के साथ साथ बॉलीवुड के भी सुपरस्टार हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों के जरिए साउथ और बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। इतना ही नहीं, रजनीकांत हॉलीवुड में भी अपना अभिनय का दम दिखा चुके हैं। साल 1998 में उन्होंने इंडियन-अमेरिकन फिल्म ब्लडस्टोन में काम किया था। हालांकि, यह पहली और आखिरी हॉलीवुड फिल्म थी, जिसमें रजनीकांत नजर आए थे। इसके बाद वह किसी हॉलीवुड फिल्म में नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 6
धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja
धनुष
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार धनुष का। रजनीकांत के दामाद धनुष भी बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की दुनिया में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। धनुष ने साल 2018 में 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर' में काम किया था, जिसमें उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ हुई। वहीं, साल 2022 में धनुष ने 'द ग्रे मैन' फिल्म में अपना एक्शन अवतार दिखाया था।

4 of 6
नेपोलियन - फोटो : एक्स
नेपोलियन
इस लिस्ट में साउथ अभिनेता नेपोलियन भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। नेपोलियन ने कई साउथ फिल्मों में जमकर अदाकारी को लेकर तारीफें बटोरीं। इसके साथ ही वह हॉलीवुड की फिल्म में भी नजर आए। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म क्रिसमस कूपन में अभिनेता ने काम किया था। इसके बाद उन्होंने एक और हॉलीवुड फिल्म में काम किया।
विज्ञापन

5 of 6
जीवी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
जीवी प्रकाश
साउथ सिनेमा के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और अभिनेता जीवी प्रकाश भी इस लिस्ट में शामिल हैं। टॉलीवुड के साथ साथ उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया। जीवी प्रकाश ने हॉलीवुड में फिल्म 'ट्रैप सिटी' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में ब्रैंडन टी जैक्सन और डेनिस एलए व्हाइट ने लीड रोल निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा कुमार
साउथ अभिनेत्री पूजा कुमार का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह 'विश्वरूपम' फिल्म में कमल हासन के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा पूजा कुमार ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, जिसमें 'बॉलीवुड हीरो', 'मैन ऑन ए लेज', 'एनीथिंग फॉर यू' समेत कई फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें