बीते कुछ वर्षों से भारत की सभी क्षेत्रीय सिनेमा और हिंदी सिनेमा के बीच की दूरी काफी घटी है। इस वजह से सभी फिल्म इंडस्ट्री एक साथ मिलकर पैन इंडियन फिल्में बना रही हैं। सभी इंडस्ट्री के कलाकार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। बीते कुछ समय में हिंदी फिल्मों के कई कलाकार साउथ फिल्मों में नजर आए हैं। साउथ के भी कई कलाकार हिंदी फिल्मों में काम कर रहे हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे साउथ की उन अभिनेत्रियों की जो आगामी हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं।