फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Actress: अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी माहिर हैं ये साउथ हसीनाएं, एक ने तो की है मेडिकल की पढ़ाई

Thu, 16 May 2024 09:41 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्मों की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे, जो अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी माहिर हैं। अभिनय में आने से पहले इन अभिनेत्रियों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद इंडस्ट्री में अपनी जबर्दस्त पहचान बनाई है।
विज्ञापन
1 of 6
श्रुति हासन, सामंथा रुथ प्रभु, नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं। अपने चेहते सितारे से जुड़ी हर बात जानकर फैंस को एक अलग ही खुशी मिलती है। बॉलीवुड की तरह साउथ सितारों की भी तगड़ी फैन फॉलोइंग होती है। ऐसे में आज साउथ फिल्मों की उन हसीनाओं के बारे में बात करेंगे, जो अभिनय के साथ-साथ पढ़ाई में भी माहिर हैं। अभिनय में आने से पहले इन अभिनेत्रियों ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद इंडस्ट्री में अपनी जबर्दस्त पहचान बनाई है। तो चलिए आज हम इस लेख में जानते हैं कि साउथ की ये हसीनाएं कितनी पढ़ी लिखी हैं...
विज्ञापन

2 of 6
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति हासन 
साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। श्रुति हासन अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अभिनय के साथ-साथ वे पढ़ाई में भी आगे हैं। श्रुति हासन ने मुंबई के सेंट कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने सोशियोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शेट्टी 
साउथ इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बाहुबली से पहचान बनाने वाली अनुष्का एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी आगे रही हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में डिग्री हासिल की है। 

4 of 6
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
सामंथा रुथ प्रभु
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की काफी फैन फॉलोइंग है। सामंथा रुथ प्रभु अदाकारी में बॉलीवुड हसीनाओं को भी मात देती हैं। शानदार अभिनय के साथ वह पढ़ाई में खूब आगे हैं। सामंथा ने कॉमर्स में डिग्री हासिल की हुई है। 
विज्ञापन

5 of 6
साई पल्लवी - फोटो : इंस्टाग्राम
साई पल्लवी 
अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों नितेश तिवारी की रामयण को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। साई पल्लवी साउथ की दमदार अभिनेत्रियों में से एक है। साई खूब पढ़ी लिखी हैं। वह मेडिकल की छात्रा रही हैं। साई पल्लवी ने त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम
नयनतारा
साउथ अभिनेत्री नयनतारा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में भी नयनतारा की खूब फैन फॉलोइंग है। अभिनेत्री की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने इंग्लिश लिटरेचर की डिग्री हासिल की हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें