अभिनेता प्रभास आजकल अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर चर्चा में हैं। प्रभास को शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से फैंस से मुलाकात करते देखा गया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते नजर आते हैं। यही नहीं, फैंस ने बहुत कम ही प्रभास को अपने निजी जीवन पर बात करते देखा है, लेकिन आपको बता दें कि प्रभास जल्द ही एक चैट शो में नजर आने वाले हैं, जिसकी तस्वारें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।