फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sophie Choudry: कास्टिंग काउच पर बोलीं सोफी चौधरी, कहा- उस वक्त नहीं समझ पाती थी उनकी बातें और इरादे

Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sophie Choudry Face Casting Couch: अभिनेत्री और गायिका को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि तब उन्हें ये बातें समझ में नहीं आती थीं।
विज्ञापन
1 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई ऐसी सच्चाईयां हैं जिन पर बात नहीं होती है। ऐसी ही बॉलीवुड की एक सच्चाई है कास्टिंग काउच की। कई कलाकारों ने गाहे बगाहे इस पर बात की है। अब एक्ट्रेस और गायिका सोफी चौधरी ने इस पर बात की है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि लोग कैसे उनसे समझौता करने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
उस वक्त समझ नहीं आती थी बात
हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में सोफी ने बताया कि उन्होंने एक संगीत करियर के लिए बॉलीवुड में प्रवेश किया। वह अभिनय भी करना चाहती थीं। वह अपनी मां के साथ लोगों के साथ मिलने जातीं थीं, लेकिन उन्हें ऐसी चीजें सुनने को मिलीं कि जिन्होंने उन्हें असहज कर दिया। सोफी के मुताबिक कुछ लोग बहुत अच्छे थे लेकिन कुछ लोगों ने ऐसी बातें कहीं जो उन्हें उस वक्त समझ में नहीं आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
लोग कहते थे समझौता करना होगा
सोफी ने बताया 'उनकी मां इस बात को लेकर अब मजाक उड़ाती हैं। वह कहती हैं कि कैसे लोग उनसे कहते थे कि समझौता करना होगा। उस समय, हमें नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है। समय के साथ उन शब्दों के पीछे छिपे असली इरादों का पता चला। इन्हीं मांगों की वजह से हमें कई अहम मौकों से दूर रहना पड़ा।'
यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' से निकलने पर परेश रावल सुनील शेट्टी से करेंगे बात, अभिनेता ने किया खुलासा

4 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
लोग फायदा उठाना चाहते हैं
सोफी ने साफ लफ्जों में इंडस्ट्री के कुछ लोगों को बारे में बताया 'अचानक वे आपसे अक्सर मिलना चाहते हैं। वह कहते हैं कि मैं अपनी नायिका को जानना चाहता हूं। वे गहरे रिश्ते के बारे में बात करेंगे और बताएंगे कि उन्हें आपकी कंपनी पसंद है। लेकिन जल्द ही, आपको एहसास होगा कि कोई फिल्म नहीं है। वे बस आपका समय बर्बाद कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोफी चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @sophiechaudhary
दोस्ती से दरवाजे नहीं खुलते
स्क्रीन से बात करते हुए सोफी ने कहा 'करण जौहर, वरुण धवन और मनीष मल्होत्रा जैसे जाने-माने दोस्त होने के बावजूद वे रिश्ते कभी भी पेशेवर में तब्दील नहीं हुए। लोग मानते हैं कि मैं उन्हें जानती हूं, इसलिए उन्होंने मेरी मदद की है। लेकिन ऐसा कभी किसी ने नहीं किया। दोस्ती से इस इंडस्ट्री में अपने आप दरवाजे नहीं खुलते। यह एक मिथक है'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें