प्रेम रतन धन पायो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद राजश्री की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘हम दोनों’ से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश भी निर्देशक बन गए और इसी फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर की भी बतौर अभिनेता बोहनी हो गई। खूब चर्चाएं रही हैं कि राजश्री की अगली फिल्म से सलमान खान की छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली है। लेकिन, साल खत्म होते होते अब ये खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन को भी राजश्री ने इस फिल्म से निकाल दिया है और उनकी जगह आयुष्मान खुराना ने ले ली है।