सोनाली बेंद्रे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बोलीं- 'दशकों पुराने हैं दोनों परिवारों के रिश्ते'
सोनाली बेंद्रे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर होने वाले गॉसिप की आलोचना करते हुए कहा, 'मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि जब लोग इस तरह से बात करते हैं तो यह बहुत अच्छा नहीं लगता। मेरा मतलब है, इसमें परिवार शामिल हैं और लोग इसमें शामिल हैं'। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बीच रिश्ते दशकों पुराने हैं। सोनाली ने बताया, 'मेरे जीजा और मेरी बहन... मेरे जीजा जो क्रिकेटर हैं, वे राज के चचेरे भाई के साथ क्रिकेट खेलते थे। दूसरी बात, मेरी बहन की सास विभागाध्यक्ष थीं जिन्होंने हमें (रामनारायण) रुइया कॉलेज में अंग्रेजी साहित्य पढ़ाया, जहां से मैं हूं'।