सोनाली और सुनील
- फोटो : social media
सोनाली के लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई दिग्गज सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है, जिसमें अभिनेता, राजनेता और क्रिकेटर भी शामिल है। इस लिस्ट में पहला नाम था सुनील शेट्टी का। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'भाई' में एक दूसरे के काफी नजदीक आए थे। हालांकि, इनके रिश्ते की खबरों ने ज्यादा सुर्खियां नहीं बटोरी और काफी सीमित रही। बताया जाता है कि दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि सोनाली ने सुनील शेट्टी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया था, जिसे सुनील ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन आखिर में दोनों की शादी नहीं हो पाई। सुनील के बाद सोनाली ने राजनेता बाला साहब ठाकरे के भतीजे और मशहूर राजनेता राज ठाकरे को भी डेट किया था। ऐसा माना जाता है कि राज ठाकरे को सोनाली से मोहब्बत थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज ठाकरे सोनाली से शादी करना चाहते थे, लेकिन जब ये बात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे तक पहुंची तो उन्होंने राज ठाकरे को सोनाली से शादी से साफ मना कर दिया, जिससे दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया।