फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: सितारों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए हो जाइए तैयार, आज की रात छोटे पर्दे पर डबल धमाल

Sat, 31 Dec 2022 02:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
अवॉर्ड शो - फोटो : social media
नए साल का इंतजार तो हर किसी को होता है। कई लोग नए साल पर घुमने फिरने का प्लान बनाते हैं, तो कई लोग दोस्तो के साथ बाहर पार्टी करते हैं। सभी लोगों का अपना कोई न कोई प्लान जरूर होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि कई लेग ऐसे भी हैं, जो नए साल पर कहीं नहीं जाते हैं, बल्कि अपने घर में अपने बिस्तर पर पड़े टीवी ऑन करके बैठ जाते हैं, क्योंकि उनका न्यू ईयर प्लान होता है, 31 दिसंबर की रात को आने वाले अवॉर्ड शो को देखना। अगर आप भी नए साल की शुरुआत ऐसे ही करना पसंद करते हैं, तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। आइए जानते है कि इस बार कौन से अवॉर्ड शो आपके मनोरंजन के लिए प्रसारित होने वाले हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स - फोटो : social media
गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स
गोल्डन पेटल अवॉर्ड्स कलर्स टीवी नेटवर्क में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पुरस्कार के रूप में पात्रों और कार्यक्रमों को सम्मानित करने के लिए एक भारतीय पुरस्कार समारोह है। इसमें कलर्स टीवी के रिएलिटी शो के बड़े कलाकार शामिल होते हैं, जिसमें कई कलाकारों को उनके उम्दा अभिनय के लिए अवॉर्ड भी दिया जाता है। यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर हर साल 31 दिसंबर को प्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स - फोटो : social media
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 
स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स वार्षिक समारोह है, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ कलाकारों को पुरस्कार देता है। पुरस्कार विजेता वे हैं, जो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पर्दे पर और बाहर काम करते हैं। यह का्र्यक्रम स्टार प्लस पर हर साल स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम रात नौ बजे प्रसारित होता है।

4 of 6
आईटीए अवॉर्ड्स - फोटो : social media
आईटीए अवॉर्ड्स
भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, जिसे आईटीए पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, हिंदी भाषा के टेलीविजन में उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है। यह हर साल नए साल के अवसर पर प्रसारित किया जाता है और इसमें टेलिविजन इंडस्ट्री के बड़े दिग्गज कलाकार शामिल होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा शो - फोटो : social media
द कपिल शर्मा शो
द कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच बहुत ही पॉपुलर शो में से एक है। अपनी बेस्ट कॉमेडी और कॉमिक टाइमिंग की वजह से हर आयु वर्ग के दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। वैसे तो कपिस का शो दर्शकों के लिए हर वीकेंड पर प्रसारित किया जाता है, लेकिन इस बार खुशखबरी दुगनी है। इस बार कपिल शर्मा शो नए साल पर भी प्रसारित किया जाएगा और दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से हंसाएगा, यानी की अब दर्शक अपने नए साळ की शुरुआत इस बेहतरीन शो को देखकर कर सकते हैं। इस शो को आप रात साढ़े नौ बजे से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जी रिश्ते अवॉर्ड्स - फोटो : social media
 जी रिश्ते अवॉर्ड्स
 जी रिश्ते अवॉर्ड्स जी टीवी द्वारा प्रस्तुत एक वार्षिक अवॉर्ड शो है, जो हर साल  जी टीवी पर प्रसारित होता है। यह अवॉर्ड शो भारतीय टीवी अभिनेताओं द्वारा निभाए गए पात्रों की लोकप्रियता को पहचानने और उनका सम्मान करने के लिए प्रस्तुत किया जाता है। जी रिश्ते अवॉर्ड्स जी टीवी पर 2010 के बाद से सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा रेटिंग वाले अवॉर्ड कार्यक्रमों में से एक रहा है। दर्शक इसे जी टीवी पर रात नौ बजे देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें