फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: नौकरानी के साथ अपने इंटीमेट सीन पर सोनाक्षी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- फरीदन को पुरुषों से नफरत थी

Wed, 08 May 2024 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाक्षी 'फरीदन' का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। हीरामंडी सीरीज के एक सीन में समलैंगिक फोरप्ले दृश्य दिखाया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी विवाद खड़ा हो गया है। अब सोनाक्षी ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के एक सीन में फरीदन को अपनी एक नौकरानी के साथ इंटीमेट सीन दिखाया गया था, जिसका अर्थ उनके बीच यौन संबंध था। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि सीन में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा किया जाए। हालांकि, अब अभिनेत्री सोनाक्षी का कहना है कि उन्हें इस सीन में कुछ भी खराबी नहीं दिखी है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
इस सीन के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए सोनाक्षी ने कहा, ''जब वह नौ साल की लड़की थी तो उसे बेच दिया गया था। शायद इसीलिए वह पुरुषों से बिल्कुल नफरत करती है। ऐसा हो सकता है, उन्होंने इसे बहुत खुला छोड़ दिया हो, जो लोग ट्रोल कर रहे हैं, उन्होंने उस एक दृश्य के अलावा इसे आगे नहीं देखा, जहां वह चौधरी साहब से मिलती है और अपनी नौकरानी के साथ होती है।"

4 of 5
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनाक्षी ने आगे कहा, "यह एक बहुत ही विशाल दुनिया है और भंसाली सर ने इसके विभिन्न पहलुओं को छोटे-छोटे तरीकों से इस्तेमाल किया है।"आगे हीरामंडी को मिल रहे फीडबैक पर सोनाक्षी ने कहा, "मैंने वर्षों बाद ऐसी स्क्रीनिंग देखी। वह मेरे पूरे करियर में सबसे बड़े प्रीमियरों में से एक था। मैं उस दिन बहुत सारे लोगों से मिली, लेकिन रेखा मैम हीरामंडी से बहुत प्रभावित थीं। मुझे अच्छा लग रहा है कि भले ही काफी दिनों के बाद, लेकिन मुझे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि संजय लीला भंसाली की मल्टीस्टारर सीरीज 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन समेत कई मशहूर सितारों ने अपनी अदायगी का जलवा दिखाते नजर आ रहे हैं।

Pushpa 2: 'पुष्पा 2: द रूल' से जुड़ा नया अपडेट आया सामने, जानिए क्या है फिल्म का 'एनिमल' कनेक्शन?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें