Son Of Sardaar 2 Box Office: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते दिख रही है। जानिए कैसा रहा शुक्रवार को कलेक्शन।
अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब एक हफ्ता पूरा कर चुकी है। लेकिन इस एक हफ्ते में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। सात दिन पूरे करने के बाद फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई। अब फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानते हैं शुक्रवार को कैसा रहा ‘सन ऑफ सरदार 2’ का प्रदर्शन।
विज्ञापन
2 of 5
सन ऑफ सरदार 2
- फोटो : एक्स
आठवें दिन धराशायी हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’
बीते गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.40 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ‘सन ऑफ सरदार 2’ का अब शुक्रवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है। अजय देवगन की फिल्म ने शुक्रवार को अपने आठवें दिन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 60 लाख रुपए का कारोबार किया है। ये कलेक्शन अभी उसकी गुरुवार की कमाई से आधा ही रह गया है, जो कि एक बड़ी गिरावट है। इस तरह से आठ दिनों में ‘सन ऑफ सरदार 2’ सिर्फ 33.60 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट से कोसों दूर है ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। अपने इस पहले हफ्ते में ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने कुल 33 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि आज आठवें दिन फिल्म अभी तक सिर्फ 60 लाख रुपए ही जुटा पाई है। इस तरह से आठ दिनों में फिल्म सिर्फ 33.60 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। इस कलेक्शन को देखकर फिल्म के लिए अपना बजट निकाल पाना तक मुश्किल मालूम पड़ता है। ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।
4 of 5
फिल्म 'धड़क 2' और 'सन ऑफ सरदार 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सन ऑफ सरदार 2’ से आधी कमाई ही कर पाई ‘धड़क 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ से हो रही है। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं। लेकिन फिर भी ‘सन ऑफ सरदार 2’ ‘धड़क 2’ पर भारी रही है। आठ दिनों में जहां ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 33.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ‘धड़क 2’ सिर्फ 17.17 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। जो लगभग ‘सन ऑफ सरदार 2’ से आधे ही हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मल्टीस्टारर होने के बावजूद फ्लॉप हुई ‘सन ऑफ सरदार 2’
‘सन ऑफ सरदार 2’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, रवि किशन, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत, संजय मिश्रा और बिंदू दारा सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है।