Hrithik Roshan Top Dance Songs: ‘वॉर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के अलावा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त डांस बैटल भी देखने को मिलेगी। जानते हैं इससे पहले ऋतिक रोशन के बेस्ट डांस सॉन्ग्स।
अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब फिल्म के एक गाने ‘जनाब-ए-अली’ की झलक सामने आई है। इस गाने में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त डांस बैटल देखने को मिलेगा।
हालांकि, ये गाना सीधे फिल्म के दौरान थिएटर्स में ही देखने को मिलेगा। अभी गाने की झलक दिखी है, जिसको देखकर ये पता चलता है कि इस गाने में एक बार फिर ऋतिक ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। इस मौके पर जानते हैं ऋतिक के कुछ उन चुनिंदा डांस सॉन्ग्स के बारे में, जिनमें ऋतिक ने दिखाए हैं गजब के डांस मूव्स।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ऋतिक रोशन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैं ऐसा क्यों हूं (लक्ष्य)
साल 2004 में आई फिल्म ‘लक्ष्य’ देशभक्ति से भरपूर फिल्म है। हालांकि, इस फिल्म का गाना ‘मैं ऐसा क्यों हूं’ काफी हिट हुआ था। इस गाने में ऋतिक रोशन ने गजब का डांस किया है। आज भी उनके इस गाने की गिनती टॉप डांस सॉन्ग्स में होती है। इस गाने को शान ने गाया है और शंकर एहसान लॉय ने संगीत दिया है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है प्रभु देवा ने।
विज्ञापन
3 of 7
ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दिल ना दिया (कृष)
ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फ्रेंचाइजी फिल्म ‘कृष’ के गीत ‘दिल ना दिया’ में एक बार फिर ऋतिक ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। इस गाने को ऋतिक के बेहतरीन डांस सॉन्ग्स में गिना जाता है। गाने को कुणाल गांजावाला ने गाया है और विजय अकेला ने इसके बोल लिखे हैं। जबकि गाने में संगीत राजेश रोशन का है।
4 of 7
ऋतिक रोशन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धूम मचाले (धूम 2)
धूम फ्रेंचजाइजी की दूसरी किस्त ‘धूम 2’ में ऋतिक रोशन ने फिल्म के टाइटल ट्रैक में अपनी सोलो परफॉर्मेंस दी है। इस गाने में ऋतिक का एक-एक स्टेप काफी वायरल हुआ। इस गाने को बॉलीवुड के ऑल टाइम फेवरिट डांस सॉन्ग्स में गिना जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
ऋतिक रोशन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फायर (काइट्स)
साल 2010 में ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी और कंगना रनौत की फिल्म आई थी ‘काइट्स’। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी थी। लेकिन इस फिल्म का गाना ‘फायर’ ऋतिक रोशन के डांस की वजह से काफी मशहूर हुआ था। इस गाने में ऋतिक और कंगना का जबरदस्त डांस देखने को मिला था। साथ ही दोनों की हॉट केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
6 of 7
ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
रघुपति राघव (कृष 3)
ऋतिक के सुपरहीरो फ्रेंचाइजी की अब तक आखिरी फिल्म ‘कृष 3’ में भी ‘कृष’ की तरह एक डांस सॉन्ग था। फिल्म के गाने ‘रघुपति राघव राजाराम’ में ऋतिक ने एक बार फिर अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए थे। इस गाने को काफी पसंद भी किया गया था।
जय जय शिवशंकर (वॉर)
जिस तरह से ‘वॉर 2’ में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच ‘जनाब-ए-अली’ गाने में जबरदस्त डांस बैटल देखने को मिलेगा। उसी तरह से ‘वॉर’ में भी जय जय शिवशंकर गाने में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ के बीच जबरदस्त डांस मुकाबला देखने को मिला था। इस गाने में दोनों कलाकारों ने अपने-अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए थे। यही कारण था कि इस गाने को काफी पसंद किया गया था। अब फैंस एक बार फिर ‘वॉर 2’ में ऋतिक के जबरदस्त डांस मूव्स देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।