फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने इस वजह से रखा था सिनेमा की दुनिया में कदम, लंबे ब्रेक के बाद आएंगी इस फिल्म नजर

Fri, 04 Oct 2024 07:00 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पटौदी खानदान की छोटी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान को उनकी फिल्मों के कारण प्रशंसकों का प्यार मिला था। सोहा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, उनके जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं कि कैसे उन्होंने सिनेमा की दुनिया में आने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
1 of 4
सोहा अली खान - फोटो : अमर उजाला
पटौदी खानदान की छोटी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान आज यानी 4 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान एक रॉयल फैमिली से आती हैं। सोहा को उनके परिवार और रिश्तेदारों के अलावा उनकी फिल्मों से भी जाना जाता है। सोहा का जन्म 4  अक्तूबर 1978 को नई दिल्ली में पटौदी में हुआ था। सोहा क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 4
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
सोहा को बड़े पर्दे पर इन फिल्मों से मिली पहचान
सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 से फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी। इस फिल्म में वे शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। इसके बाद सोहा को 'रंग दे बसंती', बंगाली फिल्म 'रंग दे महल' 'खोया खोया चांद', 'शादी नंबर 1', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'मुंबई मेरी जान', 'दिल कबड्डी', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'तुम मिले', 'साउंडट्रैक', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'घायल वन्स अगेन' में देखा गया था।

Payal Kapadia: 'टाइम100' की सूची में पायल कपाड़िया ने बनाई जगह, आयुष्मान खुराना ने तारीफ में कही ये बात

विज्ञापन

3 of 4
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
इंडस्ट्री में आने से पहले की थी जॉब
बता दें कि इंडस्ट्री में आने से पहले सोहा जॉब करती थीं। एक बातचीत के दौरान सोहा ने बताया कि शुरुआती दिनों में सोहा सालाना 2 लाख रुपये कमाती थीं। सोहा ने बताया कि मुंबई में उन्हें हर महीने 17,000 रुपये सिर्फ रूम का रेंट देना पड़ता था। एक इंटरव्यू में सोहा ने कहा, 'मैंने अपनी जॉब की सैलरी और पहली फिल्म की फीस को देखा, तो दोनों में फर्क बता रहा था कि फिल्में ज्यादा प्रॉफिट देती हैं'। उन्होंने कहा था कि यही कारण है कि मैंने इंडस्ट्री में आने का फैसला लिया।

Singham Again: : इस दिन रिलीज होगा सिंघम अगेन का ट्रेलर, मुंबई में भव्य लॉन्च कार्यक्रम की चल रही तैयारी

विज्ञापन

4 of 4
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
परिवार के साथ समय बिताना करती हैं पसंद
सोहा अली खान ने क्टर कुणाल खेमू के साथ  25 जनवरी 2015 को शादी की थी। सोहा अपनी पर्सनल लाइफ में काफी खुश हैं. सोहा और कुणाल की एक बेटी इनाया भी है। सोहा को सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करती हैं। सोहा अपने भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोहा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्क्रफ्रंट की बात करें तो सोहा इन दिनों 'छोरी 2' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें