फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala Vs Samantha: शोभिता के पोस्ट पर सामंथा के फैंस का हमला, निमरत कौर ने किया कमेंट तो मिले ताने

Sun, 01 Dec 2024 07:07 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को शोभिता धुलिपाला ने मंगल स्नान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की और सामंथा के फैंस के निशाने पर आ गईं।
 
विज्ञापन
1 of 6
शोभिता धुलिपाला और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम
दक्षिण भारतीय सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला 4 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। इसी बीच शनिवार को जब शोभिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की रस्मों के कुछ फोटोज शेयर किए तो एक्ट्रेस सामंथा के फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया। शोभिता की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उनके और सामंथा के फैंस आपस में भिड़ गए। कई यूजर्स ने तो शोभिता की पोस्ट पर कमेंट करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर को भी नहीं छोड़ा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... 

 
विज्ञापन

2 of 6
सामंथा और शोभिता के फैंस आमने-सामने - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों आमने-सामने आए सामंथा और शोभिता के फैंस 
नागा चैतन्य ने साल 2019 में सामंथा से शादी की थी। हालांकि, शादी के चार साल बाद कपल ने तलाक ले लिया। सामंथा से तलाक लेने के बाद अब नागा, शोभिता से शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में सामंथा के फैंस आए दिन शोभिता को ट्रोल करते हैं। 
Prabhas-OG: पवन कल्याण की 'ओजी' में नजर आएंगे प्रभास? निर्माताओं ने मजेदार अंदाज में अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 
विज्ञापन

3 of 6
शोभिता को यूजर्स ने किया ट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
यूजर्स ने लिखा- नागा को मिली नागिन
शनिवार को शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी और मंगलस्नान रस्म की तस्वीरें साझा की। तस्वीरें साझा करते ही कमेंट सेक्शन में सामंथा रुथ प्रभु के फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच शोभिता के फैंस उनके सपोर्ट में आ गए, जिससे बहस छिड़ गई। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'सामंथा के लिए सम्मान'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नागा को अपनी नागिन मिल गई।'
 

4 of 6
शोभिता धुलिपाला के पक्ष में उतरे फैंस - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
शोभिता के फैंस बोले- उसे खुश रहने दो  
इस बीच एक यूजर ने शोभिता का पक्ष लेते हुए लिखा, 'जो सामंथा के लिए रो रहे हैं, क्या वो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं? वह कौन हैं? उन्होंने क्या किया है? मुझे मालूम है आपको कुछ नहीं पता। यह नागा चैतन्य और शोभिता की जिंदगी है। मुस्कुराइए और खुश रहिए और दूसरों को भी खुश रहने दीजिए। आप दोनों को शुभकामनाएं।' इसी तरह कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स एक दूसरे से भिड़ते दिखे।

 
विज्ञापन

5 of 6
निम्रत कौर को भी मारे ताने - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
यूजर्स ने निम्रत कौर को भी मारे ताने
अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी शोभिता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने तीन दिल बनाकर शोभिता को उनकी शादी की मुबारकबाद दी। उनके कमेंट के रिप्लाई में एक यूजर ने लिखा, “आप दोनों एक जैसे हो।” ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच निम्रत कौर का नाम भी खबरों में बना हुआ है, जिसकी वजह से वह भी ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शोभिता धुलिपाला को इन सितारों ने दी शुभकामनाएं। - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
इन सितारों ने शोभिता को दी शुभकामनाएं
शोभिता के मंगलस्नान की तस्वीरों पर फिल्म जगत के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। अभिनेता विक्रांत मैसी ने कमेंट कर लिखा, “बहुत शुभकामनाएं।” अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा, “बहुत प्यार”, सान्या मल्होत्रा ने कमेंट ने भी दिल वाली इमोजी के साथ उन्हें विश किया। अभिनेत्री संजना संघी, फातिमा सना शेख और अन्य सितारों ने शोभिता पर प्यार लुटाया।
Ranbir-Alia: रणबीर-आलिया के साथ फुटबॉल मैच देखने पहुंचीं बेबी राहा, अपने प्यारे अंदाज से जीता प्रशंसकों का दिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें