फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला तमिलनाडु में मना रहीं छुट्टियां, प्राचीन मंदिरों का किया दौरा

Mon, 24 Mar 2025 03:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sobhita Dhulipala: अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला तमिलनाडु में छुट्टियां मना रही हैं। वहां पर उन्होंने प्राचीन मंदिरों का दौरा किया और तस्वीरें भी शेयर की। 
विज्ञापन
1 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
शोभिता धुलिपाला अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ अपना खास कनेक्शन बनाकर रखती हैं। हाल ही में उन्होंने तमिलनाडु में छुट्टियां मनाईं। अपने इस सफर को लेकर उन्होंने अपने अनुभव इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
प्राचीन मंदिर का किया दौरा
शोभिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में तमिलनाडु की प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन मंदिरों की झलक दिखी। हालांकि, इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी सटीक लोकेशन का जिक्र नहीं किया। अभिनेत्री ने प्राचीन दीवार चित्रों की प्रशंसा की। उन्होंने एक कप फिल्टर कॉफी के साथ लोकल फूड का भी आनंद लिया, ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और यहां तक कि एक मंदिर में हाथी के साथ भी तस्वीर खिंचवाई।

यह खबर भी पढ़ें: Raid 2: फिर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर छापेमारी करने आ रहे अजय देवगन, ‘रेड 2’ की नई रिलीज डेट हुई जारी
 
विज्ञापन

3 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
झील के किनारे बिताए आनंद के पल
एक तस्वीर में अभिनेत्री झील के किनारे चटक नीले रंग के कुर्ते में भी नजर आईं। झील के किनारे अभिनेत्री को शांत पलों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शानदार।’ शोभिता के प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में जाकर उनकी तस्वीरों पर प्यार बरसाया। साथ ही फैंस ने उन्हें शहर में और टूरिस्ट जगहों पर घूमने का सुझाव दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2 Teaser Review: 'केसरी 2' के टीजर पर फैंस ने दिया दमदार रिएक्शन, बोले- माइंड ब्लोइंग होगी फिल्म

4 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
कुछ दिन पहले कार्ट रेसिंग देखी
कुछ दिन पहले अभिनेत्री अपने पति नागा चैतन्य के साथ तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में कार्ट रेसिंग का आनंद उठाया। अपने इस पल की तस्वीरों को भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोभिता धुलिपाला - फोटो : इंस्टाग्राम @sobhitad
शोभिता धुलिपाला का वर्क फ्रंट
शोभिता धुलिपाला के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘लव सितारा’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह तेलुगु-भाषा की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘जी 2’ में अभिनय करने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें