फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Trailer: 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज, सलमान ने एक्शन से लूटी महफिल तो कभी गरीबों के बने मसीहा

Sun, 23 Mar 2025 05:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Movie Sikandar Trailer: सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज रविवार को इसका ट्रेलर सामने आया है। जानते हैं कैसा है?
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह है। फिल्म की रिलीज को अब ज्यादा दिन नहीं बचे। यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले आज रविवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है।

Sikandar Trailer Launch: ‘सिकंदर’ के इवेंट पर नए लुक में पहुंचे सलमान, प्रोड्यूसर साजिद को भी पहचानना मुश्किल
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
दंबग खान के असली जीवन की झलक
फिल्म का ट्रेलर नाडियाडवाला ग्रैंडसन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म में एक्शन भी है, रोमांस भी और हंसी-मजाक भी। दबंग खान के रियल अंदाज की झलक ट्रेलर में दिखाई दी है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वे एक तरफ तोड़फोड़ करने निकलें तो किसी का भी मुंह तोड़ दें। और बात जरूरतमंदों की सेवा की हो तो भी हरदम हाजिर।

विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
'राजकोट का राजा है वो'
ट्रेलर की शुरुआती सीन में सलमान खान का पोस्टर दिखाई देता है। नाम है संजय राजकोट। पहचान है कानों में बालिया हैं। वे वॉन्टेड की लिस्ट में हैं, जिसकी तलाश महाराष्ट्र पुलिस को है। बैकग्राउं से आवाज आती है, 'पिछले पांच साल में 49 केस पेंडिंग हैं'। अगले सीन में रश्मिका नजर आती हैं और कहती हैं, 'जब देखो किसी न किसी का मुंह तोड़कर घर चले आते हो'। वे सलमान खान को ये तंज कसती हैं, जिन्हें लेकर जमाने में मशहूर है कि 'राजकोट का राजा है वो'। 

4 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
नेगेटिव रोल में प्रतीक बब्बर की झलक
अगले सीन में सलमान कहते हैं, 'आप हमको बाहर ढूंढ रहे हो और हम आपका आपके घर में इंतजार कर रहे हैं'। सच्चे दिल से की गईं सौ गलतियां माफ, जान-बूझकर की गई एक भी गलती के लिए कोई माफी नहीं', 'जाओ गंगा में डुबकी मार आओ, वरना तुम्हारा कोई फ्यूचर नहीं' और 'मेरे गुस्से पर मेरा फुल कंट्रोल है, लेकिन इस हरकत की वजह से मेरे गुस्से ने मुझ पर फुल कंट्रोल ले लिया है', इस किस्म के डायलॉग भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो सलमान के फैंस का दिल जीत लें। ट्रेलर में प्रतीक बब्बर की झलक है। चूंकि वे विलेन के रोल में हैं तो ट्रेलर में वे मार खाते नजर आए हैं।

Prateik Babbar: अभिनेता ने अपना नाम रखा प्रतीक स्मिता पाटिल, प्रिया ने राज बब्बर के बारे में किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
रश्मिका के किरदार में नहीं दिखा नयापन
फिल्म में रश्मिका मंदाना हैं, मगर वे उसी अंदाज में हैं जैसी अपनी पिछलो दो-तीन फिल्मों में नजर आई हैं। 'एनिमल' और 'पुष्पा 2'  में रश्मिका ने जिस किस्म की भूमिकाएं अदा की हैं, कुछ-कुछ वैसी ही छवि ट्रेलर में भी दिखाई दे रही है। फिलहाल ट्रेलर पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें