फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sky Force: इस साल 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बनी 'स्काई फोर्स', चमकी अक्षय कुमार की किस्मत

Sat, 01 Feb 2025 02:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sky Force Collection Day 8: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि आठ दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला
'स्काई फोर्स' 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और यह अपने एक हफ्ते पूरे कर चुकी है। कमाई के मामले में भी फिल्म की रफ्तार बरकरार है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में 'स्काई फोर्स' का आठवां दिन था। चलिए जानते हैं शुक्रवार फिल्म ने कितनी कमाई की।
विज्ञापन

2 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे शुक्रवार की कमाई
यह सिनेमाघरों में फिल्म का दूसरा शुक्रवार था। वहीं, फिल्म का मुकाबला शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' से भी हुआ, बावजूद इसके 'स्काई फोर्स' ने अपना जलवा दिखाया। फिल्म ने आठवें दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म के वीकएंड पर और अच्छी कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का कुल कलेक्शन
फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की थी, जिसकी रफ्तार को फिल्म ने जारी रखा। वहीं, शुक्रवार की कमाई के बाद अब 'स्काई फोर्स' का कुल कलेक्शन 104.30 करोड़ रुपये हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने आठवें दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 99.05 करोड़ रुपये रहा। वहीं, शुक्रवार को इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया। इसी के साथ अब 'स्काई फोर्स' 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली इस साल यानी 2025 की पहली फिल्म बन गई है। 

4 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
अक्षय की फिल्मों का हफ्ते भर का कलेक्शन
वहीं, 'स्काई फोर्स' के एक हफ्ते के कलेक्शन की तुलना अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों के हफ्ते भर की कमाई के साथ करें तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म किस नंबर पर खड़ी है।
फिल्में हफ्ते भर की कमाई (करोड़ रुपये में)
स्काई फोर्स 99.05
खेल खेल में 19.65
सरफिरा 17.85
बड़े मियां छोटे मियां 47.17
मिशन रानीगंज 18.54
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्काई फोर्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के कलाकार
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान और निमृत कौर भी हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। फिल्म में शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान भी सहायक भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें