फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitare Zameen Par: 'तारे जमीन पर' रिलीज के वक्त कॉलेज में थे 'सितारे जमीन पर' के निर्देशक, इस तरह मिली फिल्म

Wed, 04 Jun 2025 02:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RS Prasanna On Sitare Zameen Par: 'सितारे जमीन पर' फिल्म के निर्देशक ने बताया है कि यह फिल्म कैसे बनी और वह कैसे इस फिल्म के निर्देशक बन गए।
विज्ञापन
1 of 5
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने 'तारे जमीन पर' से लेकर 'सितारे जमीन पर' तक के सफर के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म कैसी है और उन्हें इसे निर्देशित करने का मौका कैसे मिला।

तारे जमीन पर देखकर रोए थे निर्देशक  
साल 2007 में जब आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' रिलीज हुई तब वह स्कूल में थे। उन्होंने कहा 'मुझे याद है कि मैं अपने दोस्तों और अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड, जो अब पत्नी है, के साथ 'तारे जमीन पर' देख कर रोया था और फूट-फूट कर रोया था। जब आमिर सर ने गोलापुडी श्रीनिवास पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नए निर्देशक का पुरस्कार जीता, तो वह इसे स्वीकार करने के लिए चेन्नई आए थे। मैं दर्शकों का हिस्सा था।'
विज्ञापन

2 of 5
आर एस प्रसन्ना, आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सपने से भी ज्यादा बड़ी है बात
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आरएस प्रसन्ना ने कहा जब वह आमिर से एक फिल्म को लेकर मिले तो 'सितारे जमीन पर' बन गई। उन्होंने कहा 'मैं बहुत भावुक था और मैंने कहा, 'सर, मुझे यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद कि सपने सच होते हैं'। यह कोई सपना भी नहीं है, जो मैंने देखा हो। यह इतनी बड़ी बात थी कि मैंने इसके बारे में सपने में भी नहीं सोचा था। एक रैप पार्टी में मैंने उनसे कहा यह फिल्म एक फैन बॉय का अपने आइडल को लिखा गया प्रेम पत्र है।' 

यह खबर भी पढ़ेंAamir Khan: 'पीके' से लेकर 'दंगल' तक आमिर खान की इन फिल्मों को चीन में खूब मिला प्यार, एक ने कमाए 1305 करोड़
विज्ञापन

3 of 5
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
इस तरह बनी 'सितारे जमीन पर'
'शुभ मंगल सावधान' की रिलीज के बाद आमिर खान ने प्रसन्ना से मुलाकात की। प्रसन्ना चाहते थे कि अगर अब कोई अच्छी स्क्रिप्ट आए, तो वह इसे आमिर खान को देंगे। कुछ साल बाद, जब प्रसन्ना ने लेखक दिव्य निधि शर्मा के साथ अपनी अगली फिल्म बनाने का फैसला किया, तो आमिर खान का नाम याद आया। इस तरह से 'सितारे जमीन पर' बनी। 
प्रसन्ना ने कहा 'उनके प्रशंसक के रूप में, मैं चाहता था कि आमिर खान यह फिल्म करें। मैंने सोचा कि अगर वह इसके लिए एकमात्र विकल्प हैं, तो शायद यह फिल्म कभी नहीं बनेगी क्योंकि वह एक ऐसे निर्देशक को क्यों हां कहेंगे जिसे वे जानते भी नहीं हैं। लेकिन उन्होंने ऐसा किया और मैं इसके लिए उनका हमेशा ऋणी रहूंगा।'

4 of 5
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
'सितारे जमीन पर' फिल्म में है सबकुछ
प्रसन्ना ने कहा 'मैंने आमिर सर से कहा, 'एक फैन के तौर पर मैं आपको जो कुछ भी करते देखना चाहता था, वह सब इस फिल्म में है। यह एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन करती है, आपको सोचने पर मजबूर करती है, आपके दिल को छूती है। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों में बहुत विश्वास जगाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सितारे जमीन पर - फोटो : AamirKhanTalkies
आमिर खान ने दिया 'सितारे जमीन पर' का टाइटल
प्रसन्ना ने कहा कि आमिर ने ही 'सितारे जमीन पर' शीर्षक सुझाया था। अपनी फिल्म 'तारे जमीन पर' के साथ तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि दोनों कहानियों का सार एक जैसा है। इसमें नए किरदार थे, एक नई यात्रा थी, यह एक कॉमेडी है, इसलिए इसमें सब कुछ नया है, फिर भी इसमें 'तारे जमीन पर' का वही दिल है। मुझे लगा कि यह एक शानदार विचार है।'

फिल्म के बारे में 
आमिर खान के अलावा, इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख और दस नए कलाकार हैं, जिनमें अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं, जो सभी दिव्यांग हैं।
फिल्म 20 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें