फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again Day 29 Collection: बॉक्स ऑफिस पर दिन गिन रही 'सिंघम अगेन', फ्लॉप होना तय?

Sat, 30 Nov 2024 12:11 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Singham Again Day 29 Collection: रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने अपने कदम फ्लॉप होने की ओर बढ़ा दिए हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए चार हफ्तों से ज्यादा हो गए और यह बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। 

 
विज्ञापन
1 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से लोगों को काफी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल सका, जितना निर्माताओं ने सोचा था। एक बड़े बजट की फिल्म होने के कारण इससे काफी आशाएं थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी हालत बेहद नाजुक चल रही है। फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और यह दम तोड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं अजय देवगन सहित कई सितारों से सजी इस फिल्म ने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
29वें दिन का कलेक्शन
‘सिंघम अगेन’ को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए आज चौथा शुक्रवार है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन सिमटती चली जा रही है। इसके 29वें दिन की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। 
Bhool Bhulaiyaa 3 Day 29 Collection: भूल भुलैया 3 की कमाई में फिर आया उछाल, चार हफ्ते बाद भी की करोड़ में कमाई

 
विज्ञापन

3 of 5
'सिंघम अगेन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दो सप्ताह का कलेक्शन
सिंघम अगेन ने पहले सप्ताह में ठीक-ठाक कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस से 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अपनी ओपनिंग 43.5 करोड़ से शुरू की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की दूसरे हफ्ते की कमाई में काफी गिरावट आई। दूसरे हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 47.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

 

4 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
तीसरे और चौथे हफ्ते की कमाई
फिल्म ने जब तीसरे हफ्ते में प्रवेश किया तो इसकी कमाई में और भी गिरावट आ गई। तीसरे हफ्ते से इसने फ्लॉप होने की ओर कदम बढ़ा दिया था। तीसरे हफ्ते इसने महज 15.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट आती चली गई और चौथे हफ्ते में इसने महज  6.45 करोड़ रुपये जुटाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिंघम अगेन’ का बजट
अजय देवगन अभिनीत फिल्म में कई सारे सितारे नजर आएं। हालांकि, इसके चलते फिल्म का बजट भी काफी बढ़ गया। इसके बज की बात करें तो यह 350 करोड़ रुपये में बनी है। वहीं, इसने अभी तक कुल 244.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
Ajaz Khan Wife Arrested: एजाज खान की पत्नी के पास से ड्रग्स बरामद, फॉलन गुलीवाला हुईं गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें