फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati: मायावती के जन्मदिन पर गाना गाएंगे कैलाश, गाने में दी देवी और गौतम बुद्ध की उपाधि

Wed, 11 Jan 2023 10:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मायावती और कैलाश - फोटो : social media
बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती को किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। महिलाओं के बीच आज भी वह एक प्रेरणा बनी हुई हैं। मायावती 15 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं। वह हर साल अपना जन्मदिन बहुत ही धूम-धाम से मनाती हैं। आपको बता दें कि इस बार भी मायावती अपना बर्थडे बहुत ही अलग अंदाज में मनाने जा रही हैं। पार्टी के लोगों ने उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए काफी तैयारियां की हैं। वहीं खबर आ रही है कि इस बार सिंगर कैलाश खेर भी मायावती को जन्मदिन पर एक खास तोहफा देने जा रहें हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मायावती - फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मायावती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गायक कैलाश खेर एक गाना जारी करेंगे। इस गाने की खास बात यह होगी कि इस गाने में मायावती को 'देवी' की उपाधि दी गई है। इस गाने में उन्हें साक्षात देवी और गौतम बुद्ध का अवतार भी कहा गया है। यही नहीं, दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय इकाई ने मायावती के जन्मदिन को 'जन कल्याणकारी दिवस' के रूप में मनाने के दौरान अन्य सभी इकाइयों को अनिवार्य रूप से गाना बजाने का निर्देश दिया है। बता दें की भाजपा के पहले चुनाव में उनका गाना गायक कैलाश खेर ने ही गाया था।

Ajith Kumar: थुनिवु एक्टर अजीत कुमार के फैन ने लॉरी से लगाई छलांग, वजह जान रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन

3 of 4
मायावती - फोटो : social media
गौरतलब है कि सिंगर कैलाश खेर की आवाज में जो गाना रिलीज किया जाएगा, उसमें मायावती को जन-नेता और आयरनलेडी के रूप में  दिखाया गया है। इसके अलावा मायावती के जीवन संघर्षों को भी इस गाने के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा। कैलाश के इस गाने के बोल में  'नारी रत्न के रूप में बहना बनके मसीहा आई', 'देश की सभी हस्तियों में बहना का पहला मुकाम है' पंक्तियां शामिल हैं। यह गाना बीएसपी की नई रणनीति को भी दिखाता है। 

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही 'अवतार 2' की आंधी, 54वें दिन भी बज रहा 'दृश्यम 2' का डंका
विज्ञापन

4 of 4
मायावती - फोटो : social media
बता दें कि मायावती ने पहले ही बसपा कार्यकर्ताओं से समारोह को सादा रखने और कीमती उपहार नहीं देने को कहा था। उन्होंने कहा कि सदस्य समारोह पर खर्च करने के बजाय पार्टी फंड में योगदान कर सकते हैं। बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मवीर चौधरी ने कहा, 'गीत में दर्शाया गया है कि मायावती जी साक्षात देवी हैं और गौतम बुद्ध की अवतार हैं। उन्होंने गरीबों और दलितों के लिए बहुत काम किया है।' अब देखना यह है कि विपक्षी दल इसपर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें