फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: म्यूजिक इंडस्ट्री में आए बदलाव पर बोले जुबिन नौटियाल, कहा- 'पहले सपना देखना मुश्किल था'

Tue, 24 Jun 2025 08:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jubin Nautiyal On Evolution Of Indian Music Industry: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने हाल ही में भारतीय संगीत जगत में आए बदलाव पर चर्चा की। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि अब नेशनल और इंटरनेशनल का फर्क मिट चुका है।
 
विज्ञापन
1 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
जुबिन नौटियाल संगीत जगत में लोकप्रिय नाम हैं। अपनी सुरीली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों में उन्होंने खास जगह बनाई है। हाल ही में सिंगर ने भारतीय फिल्म उद्योग में हुए विकास और बदलाव पर बात की और खुशी जताई। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि पहले आर्टिस्ट बनने का सपना देखना बहुत मुश्किल था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला
'सैफायर' गाने का दिया उदाहरण
सिंगर जुबिन नौटियाल ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भारतीय संगीत जगत के वर्तमान परिदृश्य की तारीफ करते हुए कहा कि उभरते कलाकारों के लिए तकनीक की मदद से गाने लिखना अब ज्यादा आसान और सहज हो गया है। सिंगर ने भारत में म्यूजिक इंडस्ट्री में हुए विकास को लेकर एड शीरन और अरिजीत सिंह के नए हिट गीत 'सैफायर' सहित भारतीय और इंटरनेशनल आर्टिस्ट के बीच सहयोग का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'नेशनल-इंटरनेशनल का फर्क खत्म'
सिंगर ने विदेशों में भारतीय संगीत और भारत में अंग्रेजी संगीत के बढ़ते चलन पर भी खुशी जताई। जुबिन ने कहा, 'अब कोई नेशनल और इंटरनेशनल नहीं रह गया है। यह सब एक हो गया है। भारत में बहुत ज्यादा इंग्लिश म्यूजिक सुना जाता है और बाहर भी भारतीय संगीत खूब सुना जा रहा है। इसलिए अब सब एक जैसा हो गया है। सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री के वर्तमान वक्त को संगीतकारों के लिए शानदार बताया। उन्होंने कहा कि वे अब किसी संगीत लेबल की मदद के बिना स्वतंत्र रूप से अपना संगीत बना सकते हैं। 

4 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : इंस्टाग्राम
तकनीक ने आसान बनाईं चीजें
अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए जुबिन ने कहा कि पहले, संगीत कलाकारों के लिए सफलता का मार्ग बेहद मुश्किल था, क्योंकि उन्हें करियर की बुलंदी पर पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी। अब तकनीक के कारण चीजें बहुत आसान हो गई हैं। सिंगर ने कहा, 'पहले, कलाकार बनने का सपना देखना बहुत मुश्किल था। लेकिन अब आप सपने देख सकते हैं और इसे समझ सकते हैं। आज, तकनीक की वजह से संगीत बनाना बहुत आसान हो गया है और गाना भी इतना आसान हो गया है। सब कुछ इतना आसान और अधिक सुलभ हो गया है।

Swara Bhasker: स्वरा भास्कर ने छेड़ दिया पुराना राग, विवादों से घिरे इस शख्स संग साझा की पोस्ट; फिर हुईं ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'बर्बाद' गाने को लेकर बटोर रहे चर्चा
जुबिन नौटियाल को साल 2014 में फिल्म 'सोनाली केबल' के अपने गाने 'एक मुलाकात' से लोकप्रियता हासिल की। फिर उन्होंने धीरे-धीरे 'कुछ दिन (काबिल), 'बावरा मन' (जॉली एलएलबी 2), 'अख लड़ जावे' (लवयात्री) सहित कई हिट गाने दिए। इन दिनों वे अपने गाने 'बर्बाद' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। यह आगामी फिल्म आगामी फिल्म ‘सैयारा’ का गाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें