फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himesh Reshammiya: कभी नाक से गाने की वजह से हुए थे हिमेश ट्रोल, बाद में उसी स्टाइल के दीवाने हुए लोग

Tue, 23 Jul 2024 07:45 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के मशहूर गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गानें दिए हैं। उन्हें बॉलीवुड में हिट मशीन के नाम से भी जाना जाता है।  23 जुलाई को जन्मे हिमेश आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए आज आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें आपको बताते हैं--
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @realhimesh

हिमेश रेशमिया केवल गायक ही नहीं, बल्कि सॉन्ग राइटर, कंपोजर और अभिनेता भी हैं। हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म 'तेरे नाम' से वर्ष 2003 में मिली थी। इस फिल्म के बाद वे सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत निर्देशन करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @realhimesh
हिमेश रेशमिया को शुरुआत में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोग उन्हें नाक से गाने वाले गायक के रूप में जानते थे, लेकिन उन्हें उनकी इसी स्टाइल की वजह से फिर सफलता मिली। हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो में दीपिका पादुकोण भी काम कर चुकी हैं। की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। दीपिका के साथ उन्होंने 'दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा' गाना गाया था। 

4 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम
गायकी के अलावा हिमेश रेशमिया फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। उनकी फिल्म 'आशिक बनाया आपने' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। दर्शक उनके स्टाइल के दीवाने हो गए थे। हिमेश के फैंस उनके स्टाइल में अपने बालों को कटवाने लगे थे। इतना ही नहीं हर टूटे दिलों को सकून उनके गानों को सुनकर मिलने लगा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब तक हिमेश ने 700 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कम्पोज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम @realhimesh
हिमेश रेशमिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। वे कई टीवी रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं कई शो में वे शो के बाकि के जजों के संग उलझते भी नजर आ चुके हैं। इन सबके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो सोनिया से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें