फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Collection Day 8: सौ करोड़ी बनी सलमान खान की ‘सिकंदर’, जानिए आठवें दिन किया कितना कलेक्शन

Sun, 06 Apr 2025 09:51 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Joins 100 Crore Club: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। आठवें दिन फिल्म ने यह आंकड़ा छुआ है। आइए जानते हैं रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? 
 
विज्ञापन
1 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @nadiadwalagrandson
काफी मशक्कतों के बाद सलमान खान की ‘सिकंदर’ रविवार को 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में बढ़त भी देखी गई। बावजूद इसके फिल्म के सामने बजट निकालने की मुश्किल बनी हुई है। आइए जानते हैं ‘सिकंदर’ ने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन

2 of 5
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
रविवार का कलेक्शन
रविवार को ‘सिकंदर’ ने कमाई के मामले में बढ़त हासिल की। शनिवार को भी फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक 3.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी फिल्म से सलमान खान के प्रशंसकों को काफी उम्मीद थी। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' का बुरा हाल होते ही 'बजरंगी भाईजान 2' की तैयारी में जुटे सलमान? फिल्म पर आया ये अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
सिकंदर - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
‘सिकंदर’ का कुल कलेक्शन
‘सिकंदर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आठवें दिन सलमान की फिल्म ने यह आंकड़ा पार करते हुए अब तक कुल 101.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले सप्ताह में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: 'सिकंदर' फ्लॉप होने पर सलमान को किसकी जरूरत पड़ी? इमोशनल बयान वाला वीडियो वायरल
 

4 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किस दिन किया कितना कलेक्शन?
दिन कलेक्शन (करोड़ रुपये में) 
पहला दिन 26
दूसरा दिन 29
तीसरा दिन 19.5 
चौथा दिन 9.75
पांचवां दिन 6
छठा दिन 3.5 
सातवां दिन 4
आठवां दिन 3.76 अब तक
कुल कलेक्शन 101.51
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘सिकंदर’ का बजट
‘सिकंदर’ के बजट की बात करें तो यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। निर्देशक ए आर मुरुगदास ने ‘गजनी’ जैसी फिल्म बनाकर जो शोहरत कमाई थी, उसे ‘सिकंदर’ के प्रदर्शन ने धूमिल जरूर किया है। सलमान के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, अंजिनी धवन जैसे कलाकार भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें