सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता और भाई
- फोटो : इंस्टाग्राम: @sidhu_moosewala
बच्चे की पहली झलक
उस तस्वीर में बच्चा गुलाबी पगड़ी, नीली टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए अपने पिता की गोद में बैठा था और उसकी मां उसके साथ थीं। परिवार की तस्वीर सिद्धू मूसेवाला के गाने के साथ पोस्ट की गई थी। पंजाबी में कैप्शन में लिखा था, 'उन आँखों में एक अनोखी गहराई है, जो हमारे जीवन की हर सच्चाई को समझती है। चेहरे की मासूमियत और शब्दों से परे, एक अनमोल चमक है, जो हमें हमेशा यह एहसास कराती है कि जिस चेहरे को हमने कभी आंसू भरी आंखों से ईश्वर को सौंपा था, वह अब ईश्वर की कृपा और सभी भाइयों और बहनों की प्रार्थनाओं से धन्य होकर एक छोटे रूप में हमारे पास लौट आया है। हम हमेशा वाहेगुरु के हम पर उनकी अपार कृपा के लिए ऋणी रहेंगे।'