फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: क्या सिद्धार्थ की ‘वन’ से हिला नानी का साम्राज्य? अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ ने पहले दिन चौंकाया

Fri, 25 Sep 2026 08:56 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Vvaan Box office collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं दूसरी तरफ साउथ स्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ की कमाई में दूसरे दिन गिरावट नजर आई।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल की ‘बंटवारा’ हो या अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, या फिर करीना कपूर की हालिया रिलीज ‘दायरा’। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुईं। अब इस बीच ‘द वन’ मेकर्स के लिए राहत की सांस लेकर आई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई की है।

विज्ञापन

2 of 4
द वन ट्रेलर रिलीज - फोटो : instagram @tamannaahbhatia

वन ने पहले दिन कितना कमाया?  
‘वन- फोर्स ऑफ द फाॅरेस्ट’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 7.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने यह कमाई देशभर के 5855 शोज से की। वहीं फिल्म का ग्राॅस कलेक्शन 8.81 करोड़ रुपये रहा। 

  • इसके साथ ही यह फिल्म सिद्धार्थ के करियर की बीते 11 साल में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
  • इससे पहले 2015 में ब्रदर्स (15.20 करोड़) और एक विलेन ने (16.72 करोड़) पहले दिन दहाई का आंकड़ा पार किया था।
  • जबकि 2022 में रिलीज हुई 'थैंक गॉड' 8.10 करोड़ और 2025 में आई 'परम सुंदरी' ने 7.37 करोड रुपये की ओपनिंग ली थी।
विज्ञापन

3 of 4
महाकाव्य श्री रामायण कथा - फोटो : एक्स@taran_adarsh

अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ ने कितना कमाया?
वहीं बात करें शुक्रवार को रिलीज हुई अंजलि अरोड़ा स्टारर 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' की तो फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल रहा। इसने पहले दिन खबर लिखे जाने तक मात्र 15 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म को देशभर के 511 शोज में मात्र 8% की ऑक्यूपेंसी मिली।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani

नानी की फिल्म का कैसा रहा हाल? 

  • अब बात करके सुपरस्टारा नानी की 'द पैराडाइज' की तो दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई।
  • जहां पहले दिन इस फिल्म ने 34.65 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
  • वहीं दूसरे दिन यह खबर लिखे जाने तक 11.75 करोड़ पर ही अटक गई।
  • दूसरे दिन हिंदी भाषा में इसने मात्र 1.14 करोड़ का कारोबार किया।
  • इसके अलावा प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें