“हम लाख छुपाए प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन छुप-छुप के मिलने से, मिलने का मजा तो आएगा…” बॉलीवुड का यह गीत अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी पर एक दम फिट बैठता है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी फिल्मी अंदाज में ही हुई थी। इस कपल ने अपने प्यार में छिप-छिप कर मिलने का भी खूब मजा लिया है। आप सोच रहे होंगे हम आज सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी की बात क्यों कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अभिनेताओं में होती है। सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ और यहीं से उन्होंने शुरुआती शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई हासिल की। पढ़ाई करने के बाद सिद्धार्थ ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। मॉडलिंग के बाद वह फिल्मी दुनिया में आ पहुंचे। अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाते-बनाते अभिनेता को उनका हमसफर भी मिल गया। वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपना दिल दे बैठे। आइए जानते हैं सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी कब, कहां और कैसे शुरु हुई?