Shraddha Kapoor Viral Photos: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर काम से फुरसत मिलते ही हॉलिडे पर निकल जाती हैं। मंगलार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इतना फोटोज में फैंस को उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी की भी झलक मिली। देखें तस्वीेरें...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एक तरफ जहां श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी फिल्म ‘ईठा’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ छुट्टियों पर निकल गई हैं। हाल ही में श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपने हॉलिडे की झलक साझा की।
इन फोटोज में क्या है खास ?
श्रद्धा कपूर इन दिनों राहुल मोदी के साथ हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई फोटोज शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘छोटी सी छुट्टी बनती है न?' श्रद्धा की इस पोस्ट की सबसे खास बात यह है कि इनमें उनके साथ कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी नजर आए।
फोटोज में खुश दिखीं श्रद्धा
श्रद्धा अपने ट्रिप की फोटोज में काफी खुश दिखाई दीं। कई जगह उन्हें खाने का लुफ्त उठाते देखा गया। इसके साथ ही एक तस्वीर में राहुल मोदी किताब पढ़ते हुए नजर आए।
कब शुरू हुईं डेटिंग की खबरें ?
श्रद्धा और राहुल की डेटिंग की खबरें 2024 में शुरू हुई थीं। पहली बार दोनों को साथ में मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया था, तब से लेकर अब तक यह रूमर्ड कपल कई जगह साथ दिखाई दे चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा और राहुल का रिश्ता
श्रद्धा और राहुल ने कई पब्लिक इवेंट्स में भी साथ ही शिरकत की। हालांकि, दोनों की तरफ से अब तक इस रिश्ते पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रद्धा 'नागिन' और 'स्त्री-3' में भी अभिनय करती दिखेंगी।