'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
खेल-खेल में
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी कॉमेडी फिल्म ‘खेल खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तरस रही है। 15 दिनों में ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के आस-पास भी नहीं पहुंच पाई है 'खेल खेल में' ने 15वें दिन 56 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इसका कुल कलेक्शन 26.01 करोड़ रुपये हो गया है।